Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया 1.95 करोड़ का माल

Wardha Police Action: वर्धा जिले के 19 पुलिस थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 160 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इस अभियान के दौरान 165 शराब बिक्रेताओं और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 31, 2025 | 06:41 PM

2दिनों में 165 बिक्रेता व तस्कर निशाने पर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha crime: जिले में त्योहारों और गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दो दिनों में जिले के 19 पुलिस थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 160 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस अभियान के दौरान 165 शराब बिक्रेताओं और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 1 करोड़ 95 लाख 13 हजार 375 रुपये मूल्य की अवैध शराब, वाहन, उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की है।

त्योहारी माहौल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की सामाजिक अव्यवस्था और अपराध पर नियंत्रण पाया जा सके।

गणेशोत्सव और ईद के मद्देनजर पुलिस सतर्क

सितंबर माह में ईद, गणेशोत्सव जैसे अन्य बड़े त्योहार व उत्सव होने जा रहे हैं। इन पर्वों के दौरान शहर में भारी भीड़ और जनसमूह की संभावना रहती है। ऐसे समय में किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने अलर्ट मोड में रहते हुए यह सख्त कदम उठाया है।पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध धंधों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमित गश्त, विशेष छापेमारी और खुफिया निगरानी के जरिए ऐसे कारोबारियों पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढे़े: वर्धा के बोरगांव में अवैध डंपिंग यार्ड बना मुसीबत, स्वास्थ्य संकट गहराया, लोग परेशान

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास किसी प्रकार का अवैध शराब विक्रय या निर्माण होता दिखाई दे, तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। इस कड़ी कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि त्योहारों के इस मौसम में जिले को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाए रखने के लिए पुलिस किसी भी स्तर पर समझौता करने के मूड में नहीं है।

Major action against illegal liquor traders by wardha police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 06:41 PM

Topics:  

  • Crime
  • Illegal Liquor
  • Maharastra Police
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्धा जिले में 466 स्थानों पर स्वचालित मौसम केंद्र, ग्रामपंचायत स्तर पर ठिकाणो का चयन

2

नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्री ने की आत्महत्या, कुएं में कूदा की युवक, किसान ने दी जान

3

वर्धा के बोरगांव में अवैध डंपिंग यार्ड बना मुसीबत, स्वास्थ्य संकट गहराया, लोग परेशान

4

24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के एल्युमीनियम तारों की चोरी, भिसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.