लैपटाप चोर को किया अरेस्ट
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
वर्धा. लैपटाप चोरी प्रकरण में रामनगर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया़ जानकारी के अनुसार पिपरी मेघे के वार्ड क्रं. 5 निवासी विक्की प्रमोद खड़से (28) ने बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दिन अपना साउंड सिस्टम लगाया था़ कार्यक्रम निपटने के बाद सामग्री रखते समय उसे लैपटाप कही दिखाई नहीं दिया.
प्रकरण में रामनगर थाने में मामला दर्ज किया गया़ जांच के दौरान पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर आर्वी तहसील के पिपरी पुनर्वास निवासी प्रफुल उत्तम उईके (39) को कब्जे में लिया गया.
पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूली़ आरोपी यह कुछ दिनों से वर्धा में किराये से निवासित है़ पुलिस ने उससे लैपटाप जिसकी कीमत 30 हजार रुपए जब्त किया गया़ कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, डीवाईएसपी पीयूष जगताप के मार्गदर्शन में थानेदार हेमंत चांदेवार के निर्देश पर एपीआई विजय चन्नोर, डीबी दल के नरेंद्र पाराशर, पंकज भरणे, संदीप खरात, अजय अनंतवार, अजित सोर, राहुल दुधकोहले ने अंजाम दिया़.
