बढ़ी ठिठुरन, जलने लगे अलाव; जिले का तापमान 13.2 डिग्री रहा
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
वर्धा. जिले में गत सप्ताहभर से ठंड अधिक बढ़ गई है. तेज ठंडी लहरें चलने से ठिठुरन काफी बढ़ गई है़ मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में सोमवार की तुलना में 6 डिग्री गिरावट दर्ज की गई. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. जिले का तापमान भी दिन-ब-दिन लुढ़क रहा है़ बड़ी मात्रा में अलाव जलने लगे है़.
बता दें कि पखवाड़े पहले जिले में बदरीला मौसम छाया हुआ था़ इसका असर रबी की फसलों पर दिखाई दे रहा था़ मौसम इल्ली व बीमारियों के लिए पोषक होने से फसल को हानि पहुंच रही थी़ परंतु गत कुछ दिनों से ठंड ने जोर पकड़ लिया है.
बादल हटने से दिनभर चली ठंडी लहरें
बादल हटने से दिनभर ठंडी लहरें चल रही है़ सुबह व शाम के समय ठंड काफी रहने से नागरिक बाहर निकलना टाल रहे है़ ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खेतों में किसान फसलों को सिंचाई कर रहे है़ं इससे ठंड का असर अधिक दिखाई दे रहा है़ सुबह व शाम के समय चौपाल पर ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे है़.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में हादसों वाला शनिवार! दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
देवदूत बनी महाराष्ट्र गर्ल्स बटालियन; वर्धा में 18 घंटे से कुएं में फंसे शख्स को सुरक्षित बचाया
वर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
Wardha News: देवली-नाचणगांव मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत
गेहूं और चने के लिए फायदेमंद ठंड
गर्म कपड़ों की मांग अधिक बढ़ गई है़ मार्केट में नागरिक गर्म कपड़े बड़ी मात्रा में खरीदी किए जा रहे है़ं ठंड का असर बढ़ने से गेहूं व चना फसल को संजीवनी मिली है़ ठंड के दिनों में बुजुर्ग नागरिक व छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की सलाह डाक्टर दे रहे हैं. मौसमी बीमारिया बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है.
विदर्भ के जिले का न्यूनतम तापमान
गोंदिया : 13.0 डिसे
वर्धा : 13.2 डिसे
नागपुर : 13.4 डिसे
अमरावती : 13.4 डिसे
गड़चिरोली : 13.6 डिसे
ब्रम्हपुरी : 13.9 डिसे
वाशिम : 14.0 डिसे
यवतमाल : 14.0 डिसे
चंद्रपुर : 14.2 डिसे
भंडारा : 14.5 डिसे
बुलढाना : 15.8 डिसे
अकोला : 16.4 डिसे
