Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी

Wardha Suspicious Death Case: वर्धा जिले के हिंगनघाट में लापता महिला और युवक के शव एक कुएं से बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा होगा।
hinganghat two bodies found in well wardha police investigation
कुएं में शव(सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Wardha Bodies Found in Well: रविवार से लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में पाये जाने से शहर में सनसनी फैल गई। मृतकों की शिनाख्त गुंजन प्रशांत इंगले (40) और मंगेश भुजंगराव खेरे (34) दोनों निवासी संत तुकडोजी वार्ड के नाम से हुई। मध्यरात्रि वालधूर खेत क्षेत्र में पिंलगांव-पेंडे (उमरी) मार्ग पर स्थित मनीष जवादे के खेत स्थित कुएं में दोनों मृत अवस्था में पाए गए। मंगलवार की तड़के दोनों के शव बाहर निकाले जाने की जानकारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गुंजन इंगले विवाहित थीं और उनकी चार वर्षीय एक बेटी है। रविवार को वह मंगेश खेरे के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकली थी। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे।

hinganghat two bodies found in well wardha police investigation
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर

मोबाइल पास में बरामद

परिजनों ने हिंगनघाट पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, इसी बीच यह गंभीर घटना सामने आई। घटनास्थल पर दोनों के शव कुएं में एक-दूसरे की कमर से दुपट्टे से बंधे हुए मिले। वहीं उनके मोबाइल फोन कुएं के पास लगे स्टार्टर के पास रखे हुए मिले। प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध होने की चर्चा

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच व्यक्तिगत संबंध होने की चचर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले की आगे की जांच हिंगनघाट पुलिस थाने के हवलदार प्रवीण देशमुख और पुलिस सिपाही संग्राम मुंडे कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com