Hinganghat Road Accident News: हिंगनघाट शहर के सातेफल रोड स्थित चौक पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूर्यकांत खोंड (निवासी गोमाजी वार्ड) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यकांत खोंड सातेफल रोड स्थित आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने गए थे। कार्य पूर्ण कर वे साइकिल से घर लौट रहे थे और साइकिल पर आटा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रक (क्र. एमएच 32 एलटी 4259) के पिछले पहिए के नीचे आ गए।
हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।