

Wardha Motor Accident Compensation: वर्धा जिले में स्थित हिंगणघाट महाराष्ट्र राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में हिंगणघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन उच्च न्यायालय, मुंबई खंडपीठ नागपुर की पालक न्यायमूर्ति निवेदिता पी. मेहता के हाथों किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन से संबंधित मामलों में पक्षकारों को कुल करीब 48 लाख 65 हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हिंगणघाट न्यायालय में कुल चार पैनल गठित किए गए थे।
इनमें तदर्थ जिला न्यायाधीश-1 टी. एस.अहमद, द्वितीय सह दिवानी न्यायाधीश वरिष्ठ स्तर ए.एम.चव्हाण, द्वितीय सह दिवानी न्यायाधीश कनिष्ठ स्तर ए.बी. इंगोले तथा तृतीय सह दिवानी न्यायाधीश कनिष्ठ स्तर सी.ए.गवई शामिल थे।
इन पैनलों के समक्ष प्री-लिटिगेशन के 26 प्रकरण, 174 पेटी केस तथा अन्य 54 प्रकरणों का निपटारा किया गया। विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) के तहत भी 34 प्रकरणों का निपटारा किया गया।
हिंगणघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत मोटर वाहन से संबंधित मामले पेश हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर वाहन से संबंधित मामलों में पक्षकारों को कुल करीब 48 लाख 65 हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई। इससे संबंधित पक्षकारों को राहत मिलने के साथ ही लंबे समय से लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाने में मदद मिली। लोक अदालत के आयोजन से न्यायालयीन मामलों के त्त्वरित निपटारे को गति मिली।
पक्षकारों ने भी लोक अदालत के माध्यम से विवादों को सुलझाने के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए हिंगणघाट न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों, वकील संघ, न्यायालयीन कर्मचारियों तथा विधि सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवकों ने विशेष प्रयास किए, आयोजन की सफलता के लिए जिला न्यायाधीश-1, हिंगणघाट धनराज काले ने सभी का आभार व्यक्त किया।