पूर्व ग्रापं सदस्य पर जानलेवा हमला, बोरगांव मेघे की वारदात से हड़कंप
वर्धा के बोरगांव मेघे में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य रविंद्र दरवरे पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। आरोपी मंगेश भोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Wardha News: समीप के बोरगांव मेघे ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य पर पुरानी रंजिस में युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया़. उक्त वारदात शुक्रवार, 24 अप्रैल की दोपहर 12 बजे सामने आते ही हडकंप मच गया़. जानकारी के अनुसार बोरगांव मेघे के वार्ड क्रमांक 5 में निवासी रविंद्र मधुकर दरवरे 48 ग्रापं के पूर्व सदस्य है़ लगभग डेढ वर्ष पहले उनका आरोपी गिट्टीखदान परिसर स्थित भिकाजीनगर निवासी मंगेश भोसले 29 के साथ विवाद हुआ था़.
इसमें दरवरे ने मंगेश की पिटाई की थी़ इस बात का गुस्ससा उसके मन में था़ शुक्रवार की दोपहर ग्राम पंचायत परिसर में पुरानी रंजिश में मंगेश ने विवाद करते हुए रविंद्र दरवरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया़. उनकी गर्दन पर वार किये़ वारदता सामने आते ही परिसर में हलचल मच गई़. वारदात को अंजाम देकर मंगेश वहां से फरार हो गया़. वहीं रविंद्र दरवरे को तुरंत सेवाग्राम के अस्पताल में दाखिल किया गया़.
फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई़ वहीं वरिष्ठों के मार्गदर्शन में शहर थाने के पुलिस हवालदार प्रशांत वंजारी, नरेंद्र कांबळे व श्रावण पवार ने खोजबीन कर आरोपी मंगेश भोसले को कब्जे में लेने की जानकारी है़. प्रकरण में देर रात मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है़.
