वर्धा में बाढ़ से मचा हाहाकार, श्मशान घाट में फंसे 3 लोगों NDRF ने किया रेस्क्यू
Wardha Flood: महाराष्ट्र में बारिश ने दस्तक दे दी है। राज्य में वर्धा में हो रही लगातार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। भारी बारिश के बाद देवली तालुका के डिगदोह गांव में बाढ़ आ गई।
- Written By: प्रिया जैस
श्मशान में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू (सौजन्य-नवभारत)
वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भारी बारिश के बाद देवली तालुका के डिगदोह गांव में बाढ़ आ गई। यहां के श्मशान घाट में फंसे छात्र समेत तीन लोगों को आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों ने गुरुवार को बचाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गांव में खेतों में पानी भरने से लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने का निर्देश दिया गया।
लंबी प्रतिक्षा के बाद जिले में बारीश ने दमदार एन्ट्री मारी। भारी बारिश ने सर्वत्र कहर बरपाया। लगभग सभी तहसीलों में कम अधिक मात्रा में बारिश हुई। एकाएक छोटे, बड़े नाले उफान पर बहने लगे। इससे नदी पात्र का जलस्तर भी बढ गया। मूसलाधार बारिश से जिले के कुछ मार्ग का परिवहन बंद रहा तो, कुछ गांवों से संपर्क टूट गया था।
तटीय इलाकों में जारी अलर्ट
दिनभर जनजीवन प्रभावित रहा। डिगडोह में प्रशासन ने बाढ़ में फंसे तीन लोगों को श्मशान घाट से सफल रेस्क्यू कर बचाया। जिले में गुरुवार, 26 जून की तड़के से बारिश शुरु हुई। लंबे समय तक चली मूसलाधार से सर्वत्र हड़कंप मच गया। पिछले 12 घंटे में औसतन 19.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। तीन राजस्व मंडल में अतिवृष्टि हुई।
सम्बंधित ख़बरें
गणवेश योजना के नए प्रावधानों पर शिक्षक संघ नाराज, पुराने नियम बहाल करने की मांग
पुणे में CM फडणवीस के आदेश के बाद भी PMRDA में UDCPR अटकी, नगर विकास विभाग की चुप्पी से विकास ठप
सिंहस्थ कुंभ 2027: शिरडी में पर्यटन तैयारियों की समीक्षा, विश्वस्तरीय सुविधाओं पर जोर
छत्रपति संभाजीनगर में नकली खाद व ओवररेटिंग पर बड़ा एक्शन; 150 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 7 स्थायी रद्द
एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू (सौजन्य-नवभारत)
देवली तहसील के विजयगोपाल मंडल में 64.0 मिमी, हिंगनघाट तहसील के पोहणा मंडल में 77.3 मिमी व अल्लीपुर मंडल में 123.8 मिमी बारिश हुई। भारी वर्षा के कारण धाम, वणा, वर्धा, बोर नदी का जलस्तर बढ़ गया। फिलहाल यह नदियां खतरे की रेखा के नीचे बह रही है। धाम प्रकल्प के कैनल से पानी बह रहा था। प्रशासन ने नदी तट के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
पुलिया से बहने लगा बाढ़ का पानी
भारी वर्षा के कारण हिंगनघाट तहसील के आलमडोह में यशोदा नदी का पानी पुलिया से बह रहा था। वहीं सोनेगांव में भी पुलिया से नदी का पानी बह रहा था। आलमडोह-अल्लीपुर, वर्धा-रालेगांव मार्ग, टाकली दरणे से अल्लीपुर मार्ग का परिवहन बंद रहा था। हिंगनघाट तहसील के कान्होली गांव का संपर्क टूट गया। मार्ग, नदी नालों से सटे खेतों में बारिश का पानी घुसने से बोये गए बीज बह गए़ किसानों का भारी नुकसान हुआ।
वर्धा में बाढ़ (सौजन्य-नवभारत)
महाराष्ट्र में थोड़ी राहत के बाद अगले 4 दिन इन जिलों में भारी बारिश के आसार
29 जून तक बारीश का येलो अलर्ट
जिले में 26 जून को भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया। दमदार वर्षा से एकाएक नदी, नालों का जलस्तर बढ गया। मौसम विभाग ने 27, 28 व 29 जून को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तटीय इलाकों में सतर्कता बरतने का आह्वान प्रशासन ने किया है। तहसील स्तर की आपदा यंत्रणा को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
जलमग्न हुआ वर्धा (सौजन्य-नवभारत)
जलमग्न हुआ वर्धा शहर
पहली दमदार बारिश से संपूर्ण वर्धा शहर जलमय हो गया। इसी की साथ नप के नाला सफाई अभियान की पोल भी खुल गई। छत्रपति शिवाजी महाराज चौराहे पर नाले का पानी सड़क पर बहने लगा। शहर के कई सड़कों पर नालियों का पानी बहने से दुर्गंध फैल गई।
