- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Fisheries Officer Dies Due To Boat Capsizing In Bor Dam
Wardha News: बोर डैम में बोट पलटने से मत्स्य अधिकारी की मौत, 4 बाल बाल बचे
- Written By: नवभारत डेस्क

सेलू (सं). तहसील के बोर डैम पर बने मत्स्योद्योग केंद्र के केज पर विजिट देने मत्स्योद्योग विभाग नागपुर की टीम पहुंची थी. केज से प्लेट फार्म की ओर वापस लौटते समय अचानक उनकी नाव पलट गई़ इस दुर्घटना में विभाग के प्रशासकीय अधिकारी की मौत हुई तो अन्य चार लोग बाल बाल बच गये़ उक्त घटना शनिवार रात्रि 9 बजे प्रकाश में आते ही हडकम्प मच गया. डैम में डूबे अधिकारी की खोज में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है़ मृत अधिकारी का नाम युवराज फिरके (53) बताया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर डैम पर पर बने केज के निरीक्षण के लिये नागपुर मत्स्योद्योग विभाग के पांच अधिकारी, कर्मियों की टीम शनिवार की रात्रि पहुंची थी. टीम में प्रशासकीय अधिकारी युवराज फिरके, सुनील ठाकरे, कठाणे, गेडे व महेंद्र सिंग आदि का समावेश था़ रात्रि सभी ने बोट के जरिये केज का निरीक्षण किया. सभी एक बोट में रात्रि 9 बजे के दौरान प्लैटफॉर्म की ओर लौट रहे थे़, तभी अचानक बोट पलट गई़ किसी तरह ठाकरे, कठाणे, गेडे व महेंद्र सिंग यह चारो रस्सी की मदद से बाहर निकले़ परंतु प्रशासकीय अधिकारी फिरके गहरे पानी में डूब गये़ देर रात तक उनकी खोजबीन चली.
पहुंचा बचाव दल
- घटना की सूचना बोरी कोकाटे के पुलिस पटेल ने सेलू पुलिस को देते ही टीम मौके पर पहुंची़ नागपुर एनडीआरएफ व वर्धा बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंचा.
- देर रात तक खोज चली, परंतु सफलता नहीं मिली. रविवार की सुबह नागपुर एनडीआरएफ के दिलीप यादव के नेतृत्व में पुन: खोजबिन शुरु हुई.
- दोपहर 4 बजे तक प्रशासकीय अधिकारी फिरके का कोई पता नहीं चल पाया. इस घटना के बाद परिसर में हडकम्प मच गया.
- प्रकरण में सेलु पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
- उक्त टीम इतनी रात को निरीक्षण के लिये क्यों पहुंची, बोट से जाते समय सुरक्षा की दृष्टि से क्या उपाययोजना की गई थी, आदि प्रश्न उपस्थित हो रहे है़.
प्रकरण की चल रही जांच
नागपुर मत्स्त्योद्योग विभाग का दल शनिवार की रात्रि विजिट के लिये पहुंचने की जानकारी है. बोट से वापस लौटते समय नाव पलटी. इसमें चार लोग बचे तो एक अधिकारी डैम में डूब गया. उनकी खोज चल रही है. प्रकरण में सेलू पुलिस जांच कर रही है.
-तिरुपति राणे, थानेदार, सेलू
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में अवैध रेत उत्खनन व गुंडागर्दी के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल; घाटों पर CCTV और मशीनों पर रोक की मांग
वर्धा में भीषण गर्मी के बीच रक्त संकट गहराया, अस्पतालों में सिर्फ 10 दिन का स्टॉक; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही गोदावरी अर्बन, पालकमंत्री पंकज भोयर ने सहकार क्षेत्र की भूमिका को सराहा
पूर्व विधायक ने पुराने साथियों से की मुलाकात, अचानक पुलगांव पहुंचे
Fisheries officer dies due to boat capsizing in bor dam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खुल गया है होर्मुज का रास्ता? युद्ध के बीच पहली बार निकला जापानी तेल टैंकर, क्या अब टलेगा ऊर्जा संकट
Apr 28, 2026 | 06:43 PMPM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
Apr 28, 2026 | 06:40 PMFestival List: शनि जयंती और गंगा दशहरा के साथ मई में पड़ रहे प्रमुख तीज-त्योहारों की तारीख समेत लिस्ट नोट करें
Apr 28, 2026 | 06:34 PMमीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
Apr 28, 2026 | 06:34 PMबीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
Apr 28, 2026 | 06:34 PMदूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
Apr 28, 2026 | 06:32 PMगलत सोच से परेशान हैं? अपनाएं ये 5 अचूक उपाय, जिंदगी बदल जाएगी, प्रेमानंद महाराज का दिव्य मार्गदर्शन
Apr 28, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM














