कर्ज से तंग होकर की आत्महत्या
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Jun 05, 2023 | 02:13 AM
File Photo
वर्धा. कर्ज के बोझ तले डूबे एक व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली़ उक्त मामला कारंजा थाना क्षेत्र के सावली खुर्द में सामने आया़ मृतक प्रकाश श्रावण पेंदे (45) बताया गया.
जानकारी के अनुसार प्रकाश पर स्टेट बैंक का 70 हजार रुपयों का कर्ज था़ इसे चुकाने की चिंता उसे खाये जा रही थी़ परिणामवश वह बिना कुछ बताये घर से निकल गया़ काफी देर तक घर न लौटने परे परिजनों ने उसकी खोजबिन शुरू कर दी़ गांव के तालाब के समीप कुएं के पास उसकी दुपहिया दिखाई दी़ परंतु रात होने के कारण कुएं में उसका शव दिखाई नहीं दिया.
दूसरे दिन मोटरपम्प लगाकर कुएं का पानी खाली करवाया़ इसके बाद प्रकाश पेंदे का शव दिखाई दिया़ कारंजा पुलिस ने घटना का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ प्रकरण में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी.
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
वर्धा में तंबाकू नियंत्रण अभियान के 10 साल पूरे: 1,774 लोग हुए नशामुक्त, 2.44 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त
वर्धा में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप; पुलिस ने 6 घंटे में 64 केस दर्ज कर 17.30 लाख का माल किया जब्त
वर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
Debt fed up suicide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 04, 2023 | 11:01 PM
