खतरा: स्ट्रीट लाइट के खंभे गिरने का डर, बारिश पूर्व ध्यान दे संबंधित विभाग, नागरिकों की मांग
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. शहर सहित आसपड़ोस के क्षेत्र में सीमेंट मार्ग का निर्माण व सौंदर्यीकरण के कार्य किये जा रहे है़ं परंतु इन कामों की गुणवत्ता पर हमेशा ही सवाल उपस्थित हो रहे हैं. बावजूद इसके प्रशासन इस ओर अनदेखी कर रहा है़ सेवाग्राम मार्ग पर खड़े किये गए स्ट्रीट लाइट के कुछ खंभे इन दिनों एक ओर झुकते नजर आ रहे है़ं किसी दिन यह खंभे नीचे गिरकर अनहोनी का डर बना हुआ है़ इस ओर समय रहते संबंधित विभाग ने गंभीरता से ध्यान देने की जरुरत है.
सीमेंट रास्ते पर खड़े हैं पोल
शहर सहित आसपास के इलाकों में सीमेंट मार्ग का निर्माण किया गया है़ इन मार्गों पर स्ट्रीट लाइट के खंभे खड़े किए गए है़ं लाइट शुरु होने से मार्ग की शोभा बढ़ी है़ परंतु उक्त खंभे केवल चार नट व बोल्ट के आधार पर खड़े किये जाते है़ं परिणामवश यह अधिक लंबे समय तक सुचारु तरीके से खड़े रहेंगे भी या नहीं, इसे लेकर सवाल उपस्थित हो रहा है़ स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट गिरने की दो घटनाएं इसके पहले घट चुकी है.
गिरा था हाईमास्ट का खंभा
एक माह पहले सावंगी टी पाइंट पर विशाल हाईमास्ट का खंभा तेज हवा के झोंके से गिर गया था़ इस हादसे में जिला कृषि अधीक्षक व उनकी पत्नी बाल-बाल बची़ उनकी कार बुरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई थी़ इसके पहले 2021 में बारिश के मौसम में तूफान के कारण डा़ बाबासाहेब आंबेडकर प्रतिमा परिसर स्थित स्ट्रीट लाइट का खंभा गिर गया था़ हालांकि, इस दौरान अनहोनी टल गई.
सम्बंधित ख़बरें
स्ट्रीट लाइट ने किया ‘चांद को रोशन’? वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये क्या जुगाड़ है!
महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियम उल्लंघन पर मान्यता रद्द: डॉ. भोयर का आदेश
Vidarbha Heatwave: नागपुर 43 तो वर्धा 44 डिग्री पार, विदर्भ में आग बरसा रहा आसमान, लू का ‘येलो अलर्ट’ जारी
बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!
मार्ग पर यातायात दबाव अधिक
सेवाग्राम मार्ग पर सिवील परिसर में जिलाधिकारी, तहसील कार्यालय, जिला न्यायालय, पंचायत समिति सहित विविध सरकारी दफ्तर, महाविद्यालय, प्रशासकीय इमारत है़ फलस्वरुप यह मार्ग एक मिनट के लिए भी खाली नहीं रहता़ यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है़ ऐसी स्थिति में पिछले कुछ दिनों से महात्मा गांधी प्रतिमा से सेवाग्राम की दिशा में डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा धीरे -धीरे एक ओर झुकते जा रहा है.
जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष झुका पोल
दूसरी ओर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भी एक खंभा थोड़ा झुका हुआ है़ इन दिनों मौसम अपना रंग बदल रहा है़ कभी भी तेज हवा, अधंड़ चलने लगती है़ उक्त खंभे तूफान की चपेट में आकर किसी भी समय ढह सकते है़ं इससे बड़ी अनहोनी का डर बना हुआ है़ संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान दें, ऐसी मांग नागरिक कर रहे है़.
