ड्रग्स दो तस्कर गिरफ्तार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वर्धा

वर्धा में अल्लीपुर और मॉडल हाईस्कूल के पास पुलिस की बड़ी रेड; MD ड्रग्स और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Wardha Crime News: वर्धा के अल्लीपुर में पुलिस ने जाल बिछाकर एमडी ड्रग्स के साथ पंकज वाघमारे को दबोचा, वहीं एलसीबी ने मॉडल हाईस्कूल के पास से शेख अनिस को गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

रूपम सिंह

Wardha Crime MD Drugs Seized: वर्धा जिले के अल्लीपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मेफेड्रॉन (एमडी) ड्रग्स, मोबाइल फोन तथा एक दोपहिया वाहन सहित कुल 1 लाख 38 हजार 500 रुपये मूल्य का मुद्देमाल जब्त किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्लीपुर पुलिस ने वर्धा धोत्रा मार्ग पर नेरी नाले के पुल के पास एनडीपीएस अधिनियम के तहत छापेमारी की।

इस दौरान पंकज उर्फ आकाश बजरंग वाघमारे, निवासी वर्धा, संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से मेफेड्रॉन (एमडी) नामक मादक पदार्थ, एक मोबाइल फोन तथा टीवीएस जुपिटर मोपेड बरामद हुई।

वर्धा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 1,38,500 मूल्य का सामान जब्त कर लिया और उसके खिलाफ अल्लीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. वंदना कारखेले के मार्गदर्शन में अल्लीपुर पुलिस थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक संगीता हेलोंडे, पुलिस उपनिरीक्षक वर्षा तांडुलकर, पुलिस हवालदार अजय वानखेडे, अजय रिठे, रवी वर्मा, पंकज कापसे एवं सतीश हांडे ने की।

वर्धा में गांजा विक्रेता को पकड़ा

दूसरी ओर वर्धा के मॉडल हाईस्कूल मैदान परिसर में कार्रवाई के दौरान एलसीबी टीम ने गांजा बिक्रेता को हिरासत में लिया आरोपी का नाम शेख अनिस शेख अहमद (34) है। उससे 50 ग्राम गांजा व एक दोपहिया क्रमांक एमएच 32 एएम 6303 ऐसा कुल 1,18,575 का माल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू करी गई

क्या अंबानी तय करते हैं भारत की नीति? मस्क के सवाल पर बढ़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया तीखा जवाब

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, फहीम नजीर ने राहुल से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली में CJP मार्च से पहले हाई अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद

Tamil Nadu Bypoll Results: तमिलनाडु में कांटे की टक्कर, धारापुरम में AIADMK आगे, मदुरंतकम में TVK ने बनाई बढ़त