Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘चुनाव से पहले फेक नरेटिव…’, वर्धा से CM फडणवीस ने विपक्ष पर बोला हमला

CM Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दलों पर चुनाव से पहले दुष्प्रचार अभियान चलाने और फेक नरेटिव गढ़ने का आरोप लगाया। वर्धा से उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 28, 2025 | 06:10 PM

वर्धा में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Fadnavis Wardha Visit: महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। विदर्भ को साधने के लिए लगातार बैठकें जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्धा में आयोजित भाजपा-विदर्भ स्थानिक स्वराज्य संस्था चुनाव नियोजन मेले में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव से पहले ही दुष्प्रचार अभियान चलाना और फेक नरेटिव गढ़ना शुरू कर देते हैं, क्योंकि वे विकास के मामले में सरकार से मुकाबला नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल विकास से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि वे जानते हैं कि ऐसी सूरत में नागरिक उनसे पूछेंगे कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने क्या किया।

वर्धा में सीएम ने कहा कि हमने 2014 से हर शहर की सूरत बदल दी है। हमारे विरोधी विकास के मुद्दे पर हमसे मुकाबला नहीं कर सकते। वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए विकास का मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए, वे हर दिन गलत सूचना देने का अभियान चलाते हैं और फेक नरेटिव गढ़ते हैं।

#Maharashtra #DevendraFadnavis #BJP pic.twitter.com/u8w7oZuo9N

— @OfficeOfDevendra (@Devendra_Office) July 28, 2025

सीएम बोले- जन सुरक्षा विधेयक 99 प्रतिशत विरोधियों ने नहीं पढ़ा

विदर्भ क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक की भी सराहना की और कहा कि 99 प्रतिशत विरोधियों ने इस विधेयक को पढ़ा तक नहीं है।

महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक का जिक्र करते हुए फडणवीस ने कहा कि विपक्ष झूठा आख्यान गढ़ रहा है कि यह असंवैधानिक है और लोगों की आवाज दबाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधेयक के संबंध में एक समिति बनाई थी, जिसमें सभी दलों के नेता शामिल थे।

यह भी पढ़ें:- Watch: रील का खुमार…चलती बाइक पर कपल का राेमांस, VIDEO हुआ वायरल

चर्चा के बाद विधेयक को विधानमंडल में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हालांकि, उनमें से कुछ (विपक्षी नेताओं) को आलाकमान से ‘इंजेक्शन’ मिल गया और कुछ ‘तोते’ विधेयक के खिलाफ बोलने लगे।

सीएम ने बताया महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक का उद्देश्य

सीएम फडणवीस ने कहा कि यह विधेयक ‘शहरी नक्सलियों’ और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लाया गया है, जो अराजकता फैलाने और लोगों को संविधान के खिलाफ भड़काने की योजना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि शहरी नक्सलियों ने महाराष्ट्र को अपना केंद्र बना लिया है, क्योंकि जिन राज्यों में ऐसे विधेयक पेश किए गए थे, वहां उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दावा किया कि विधेयक के खिलाफ बोलने वालों में से 99 प्रतिशत ने इसे पढ़ा भी नहीं है। लेकिन ये लोग एक झूठा नरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे स्थानीय निकाय चुनावों से पहले ऐसे नरेटिव गढ़ते रहेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

 

Cm devendra fadnavis said opposition started creating false narratives before elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2025 | 06:10 PM

Topics:  

  • BJP
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

खिड़की को तोड़ा तब मिला ऑक्सीजन, मोनोरेल में फंसे यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

2

यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, विदेश में पढ़ने के लिए योगी सरकार देगी 23 लाख

3

सोलापुर में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस कार्यकर्ता ने पेश किए सबूत, भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

4

गांवों में घुसा धाम डैम का पानी, 25 परिवारों का हुआ सुरक्षित स्थानांतरण, ग्रामीणों में भय का माहौल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.