Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: जल समस्या दूर करने पहुंचाई मदद, विधायक दादाराव केचे का नागरिकों ने किया धन्यवाद व्यक्त

चांदनी गांव में पानी की समस्या बनी हुई थी अंततः समस्या के बारे में विधायक दादाराव केचे को पता चलते ही उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर तत्काल 5 लाख रुपयों का निधि कुएं और हैंडपंप के लिए उपलब्ध कराया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 25, 2025 | 07:12 PM

जल समस्या दूर करने पहुंचाई मदद। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा: पिछले 2 महीनों से चांदनी गांव में जलकिल्लत की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसकी शिकायत प्रशासन स्तर पर करने के बावजूद भी निराकरण नहीं हो रहा था। अंततः समस्या के बारे में विधायक दादाराव केचे को पता चलते ही उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर तत्काल 5 लाख रुपयों का निधि कुएं और हैंडपंप के लिए उपलब्ध कराया है।

चांदनी गांव के लोग पानी की कमी और दूषित पानी का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों को हर दिन गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, जिससे समस्या को लेकर ग्रामवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक दादाराव केचे से भेंट कर समस्या के बारे में बताया। सौंपे निवेदन में कहा गया कि, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी ग्रामपंचायत प्रशासन द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। जिससे आम नागरिक पीड़ित हैं।

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं करते हुए प्रशासन द्वारा नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्राम सचिव को क्यों नहीं बर्खास्त किया जाना चाहिए? इस बारे में सोचना चाहिए। साथ ही हमारे गांव में पानी की किल्लत को दूर करने के साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: सालोड निसर्ग पर्यटन केंद्र को 13.18 करोड़ मंजूर, बोर व्याघ्र परियोजना के 5 गांवों का पुनर्वास स्वीकृत

निरंकारी मिशन का प्रोजेक्ट अमृत, पवनार नदी तट पर ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान में 12 लाख स्वयंसेवक

कलेक्ट्रेट पर कुर्की की कार्रवाई टली, 21.09 लाख भुगतान का लिखित आश्वासन; 10 मार्च तक का दिया समय

वर्धा नगर परिषद और सफाई कर्मियों का विवाद सुलझा; ‘नवभारत’ की खबर का असर, मार्केट परिसर में सफाई कार्य फिर शुरू

तत्काल जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश 

जिसके बाद विधायक दादाराव केचे ने तुरंत 2 लाख रुपये और हैंडपंप तथा कुआं तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये स्वीकृत कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर तत्काल जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे ग्रामवासियों द्वारा केचे का आभार माना जा रहा है। इस अवसर पर प्रफुल्ल गलाहट, रूपेश जाधव, भास्कर जाधव, वर्षा गलाहट, ममता गलाहट, विमल शेलके, तारा गलाहट, अंजनी जाधव, निर्मला राठौड़, विमल जाधव, सविता रमेश राठौड़, पुष्पा साठे, राधिका जाधव आदि नागरिक उपस्थित थे।

Citizens expressed their gratitude to mla dadarao keche for providing help to solve water problem

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 07:03 PM

Topics:  

  • Drinking Water Problem
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.