Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूअभिलेख की मनमानी, किसान त्रस्त

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 20, 2022 | 02:13 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

देवली (सं). स्थानीय उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी की मनमानी से तहसील के किसान व खेतमजूदर त्रस्त हुए हैं. बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी किसानों के काम नहीं किए जा रहे हैं. यहां तक कि उनसे अपमानजनक बर्ताव किया जा रहा है. जिससे काईवाई करने की मांग किसानों द्वारा की जा रही है. शासन के नियम के तहत सुबह दस से शाम 6 बजे तक कार्यालय का समय तय है. परंतु उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में ही नहीं आते.

किसानों द्वारा पूछने पर अपमानजनक बर्ताव किया जाता है. कोई ना कोई कारण बताकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है. जिससे देवली तहसील के किसान त्रस्त हुए हैं. फिलहाल खेत जमीन मशक्कत का काम चल रहा है. साथ ही बैंक का कर्ज निकालने तथा खेती उपयोगी काम के लिए लगनेवाले अनेक दस्तावेज भूमिअभिलेख कार्यालय से लेने पड़ते हैं. परंतु किसानों के साथ इस कार्यालय में सही बर्ताव नहीं किया जाता.

इस प्रकरण में उपअधीक्षक भूमि अभिलेख सहायक कार्यकारी अधिकारी प्रशांत देवघरे से संपर्क करने पर सही जवाब तक नहीं दिया. साथ ही दोपहर एक बजे तक कार्यालय में नहीं आये. किसानों से संवाद करने पर अपमानजनक बर्ताव करने का आरोप किसानों ने लगाया. उपअधीक्षक भूमि अभिलेख मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी एस भुजाडे को कार्यालय में किसानों ने कही देखा ही नहीं. कार्यालय का काम रामभरोसे शुरू है. जिससे ऐन मौसम में किसानों के हाल हो रहे है. जिससे किसानों में रोष व्याप्त है.

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और आंधी से उड़ी मकानों की छतें, विरूल-आर्वी मार्ग घंटों रहा जाम

दिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान

Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें

वर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी

शासन करे कार्रवाई

उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय में गत चार माह से खेत की क प्रति पाने चक्कर लगा रहा हूं. परंतु हर बार टाला जा रहा है. शासन ने इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जरूरत है.

-गजानन पिपरे, किसान, देवली

कर रहे अपमानजनक बर्ताव

खेत नामखोज के लिए उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय में जाने पर दस्तावेजों की जानकारी तक नहीं दे सकते. कार्यालय के शंकर राऊत नामक कर्मचारी ने बुरा बर्ताव किया. दोपहर 12 बजने के बाद भी कर्मचारी नहीं आते. पूछने पर अपमानजनक बर्ताव किया जा रहा है.

-शेखर वानखेडे, किसान, देवली

दस्तावेज के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर

उपअधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय में दो माह से चक्कर लगा रहा हूं. परंतु कभी अधिकारी तो कभी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहते. एक-एक दस्तावेज के लिए घुमाया जा रहा है. अत: कार्रवाई होना आवश्यक है.

-कृष्णकांत शेंडे, किसान, देवली

Arbitrariness of land records farmers stricken

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2022 | 02:13 AM

Topics:  

  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.