Wardha News: वकील सदस्यों ने लगाया आरोप, जांच की मांग, बार एसोसिएशन में 6 लाख की गड़बड़ी
- Written By: नवभारत डेस्क
वर्धा. जिला बार एसोसिएशन में पिछले दो वर्षों से विविध कारणों से इकट्ठा होने वाली राशि का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है. इस वर्ष करीब 6 लाख की गड़बड़ी हुई है. इस संदर्भ में विस्तृत जांच करने की मांग एसोसिएशन के सदस्य एड. निलकंठ हुड, एड. अनंत सालवे व एड. अर्चना पेठे ने की है.
अब तक नहीं दिया गया हिसाब
उन्होंने पत्र-परिषद में बताया कि, एसो़ की सचिव द्वारा मनमानी तरीके से काम हो रहा है. आमसभा बुलाई नहीं जाती़ और न ही किसी खर्च का हिसाब रखा जा रहा है़ कुछ दिनों पहले 55 सदस्यों के हस्ताक्षर से एसो़ के अध्यक्ष को पत्र दिया गया था़ इस पर अध्यक्ष ने सचिव को निर्देश देते हुए हिसाब रखने को कहा़ परंतु उनके निर्देशों को भी दरकिनार किया गया़ नए सदस्यों से मनमानी तरीके से सभासद शुल्क वसूला जा रहा़ नियमानुसार काम नहीं हो रहे. जो सदस्य आवाज उठाते हैं, उनका दमन हो रहा है. पिछली सभा का अह्वाल आमसभा में नहीं रखा जाता़ 13 दिसंबर को कार्यकाल खत्म होने पर भी अब तक जनरल सभा नहीं बुलाई गई. 6 फरवरी को ली गई आमसभा में केवल मौखिक हिसाब रखा गया़ सवाल पूछने पर सभा खत्म कर दी गई़ कुल छह लाख रुपयों की गड़बडडी का हिसाब देने की मांग सदस्यों ने की है.
सभी आरोप बेबुनियाद
6 फरवरी को संगठन की जनरल बैठक हुई़ इसमें एड. अर्चना पेठे उपस्थित नहीं थी़ एड. हूड, एड. सालवे मौजूद थे़ सभा में किसी ने लिखित हिसाब की मांग नहीं की़ एड. अंबादे ने आवेदन कर हिसाब की प्रमाणित प्रति मांगी़ परंतु इस प्रकार प्रति देने संबंध में कोई व्यवस्था नहीं है़ जिन 55 वकीलों ने हस्ताक्षर कर पत्र अध्यक्ष को दिया है. इसकी जांच करने पर अधिकांश वकीलों ने हमने हस्ताक्षर नहीं किये, ऐसा कहा़ कुछ सदस्यों द्वारा किये गये आरोप बेबुनियाद है.
सम्बंधित ख़बरें
बहुत ज्यादा, बेहिसाब लाठीचार्ज…छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से भड़के वकील, SC बार एसोसिएशन ने उठाई जांच की मांग
रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट
Wardha News: वर्धा में बारिश से खरीफ फसलों को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
-एड. अनुजा देशपांडे, सचिव, जिला बार एसोसिएशन
यह बार एसो. का अंतर्गत मुद्दा
यह जिला बार एसोसिएशन का अंतर्गत मुद्दा है. इस प्रकार सार्वजनिक तौर पर इसे उठाना उचित बात नहीं है. उनकी जो समस्या हैं, उस पर चर्चा के बाद हल निकाला जा सकता है. उनकी मांग पर सचिव को हिसाब पेश करने के निर्देश दिये थे. एसोसिएशन के हिसाब की जिम्मेदारी सचिव की होने से इस संबंध में वे स्वयं जवाब देंगे.
-के. पी. लोहवे, अध्यक्ष, जिला बार असोसिएशन
