Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: कारंजा घाडगे शहर के मुख्य बाजार परिसर में भीषण आग, 4 दूकानें स्वाहा

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 30, 2024 | 12:21 AM
Follow Us
Follow Us:

कारंजा-घा. (सं.). शहर के मुख्य मार्केट परिसर में अचानक आगजनी की घटना सामने आई. तड़के पांच बजे लगी आग में परिसर की चार दूकानें जलकर खाक हा गई. आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया. घटना से परिसर में हड़कम्प मच गया था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कावडकर की मां दुर्गा मोबाइल शॉप, प्रफुल भांगे की साई डेली निड्स, अर्पित खिलोशिया की स्वीट मार्ट व गजानन मानकर की पानटपरी पूर्णत: जल गई. इस आगजनी में लाखों रुपयों की सामग्री जलकर खाक हो गई.

टैंकर व आष्टी से पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया. अगर यह आग मध्यरात्रि लगती तो भारी नुकसान उठाना पड़ता, ऐसा कहा जा रहा है. तड़के लगी आग सुबह 7.30 बजे तक शुरू थी. नागरिकों ने टैंकर बुलाकर आग बुझाने की कोशिश की़ बकेट से पानी का छिड़काव किया गया. परंतु आग रुकने का नाम नहीं ले रही थी. नागरिकों ने मौके पर काफी भीड़ की. आग के चलते आसपास की दूकानों से सामग्री बाहर निकाली गई़ आखिरकार आष्टी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा़ काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया. परंतु तब तक चार दूकानें पूर्णत: जलकर खाक हो गई़ घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची थी.

शहर में दमकल वाहन की व्यवस्था नहीं

शहर में दमकल वाहन न होने से भारी समस्या आ रही है. कारंजा नागरी समस्या संघर्ष समिति पिछले तीन वर्षों से नपं को ज्ञापन, स्मरणपत्र व आंदोलन कर दमकल वाहन की मांग कर रही है. परंतु अब तक नपं की आरे खुद का दमकल वाहन नहीं है. तीन माह में आग की तीसरी भीषण घटना है. हर बार दूसरों के वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है. किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही नपं प्रशासन की नींद खुलेगी, ऐसा कहा जा रहा.

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में साढ़े पांच माह में पांच बार फूटी मुख्य पाइपलाइन, 3.50 लाख रुपये खर्च

वर्धा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 63.77 लाख का माल जब्त

वर्धा में 11वीं प्रवेश के दो चरण पूरे, 7,556 छात्रों का दाखिला तय, 15,744 सीटें खाली

PM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र

4 shops fire in karanja ghadge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 29, 2024 | 11:56 PM

Topics:  

  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.