Wardha: 6 नगर परिषद क्षेत्र में 28 SST दल स्थापित, 11 फ्लाइंग स्कॉड की निगरानी, हर एक वाहन की जांच

Maharashtra Local Body Elections: वर्धा जिले में नगर पालिका के लिए आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। जिले की सभी नगर पालिकाओं के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा तेज है।
Maharashtra Local Body Elections: वर्धा जिले में नगर पालिका के लिए आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। जिले की सभी नगर पालिकाओं के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा तेज है।
निगरानी दल (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Wardha News: वर्धा जिले में छह नगर पालिका के लिए 2 दिसंबर को मतदान लिया जाना है। चुनावी आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। जिले की सभी नगर पालिकाओं के सीमा क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से कुल 28 स्थिर निगरानी दल की स्थापना की गई है। जबकि 11 फ्लाइंग स्कॉड तैयार रखे गए हैं।

नगर परिषद क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की बारिकी से जांच-पड़ताल हो रही है। बिना किसी दिक्कत के शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव निपटाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले की वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, देवली, पुलगांव व सिंदी रेलवे नगर परिषद में 6 नगराध्यक्ष 166 नगरसेवकों के लिए चुनाव होना है। चुनावी प्रक्रिया के तहत 10 नवंबर से नामांकन पत्र दर्ज करना शुरू हो गया है।

18 नवंबर को आवेदन पत्रों की स्क्रुटनी

17 नवंबर तक नामांकन पत्र स्वीकारने का समय है। 18 नवंबर को आवेदन पत्रों की स्क्रुटनी होगी। इसके बाद 21 नवंबर तक आवेदन पीछे लेने का समय दिया गया है। 26 नवंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएंगी। पांच दिनों तक प्रचार चलेंगा। पश्चात 2 दिसंबर को मतदान व 3 दिसंबर को चुनावी नतीजें घोषित किये जाएंगे। संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सभी नगर पालिका के लिए 6 चुनाव निर्णय अधिकारी व सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। उनके मार्गदर्शन में पुलिस विभाग की मदद से स्वतंत्र स्थिर निगरानी दल (एएसटी) की स्थापना की गई है। इसके अलावा डे व नाइट शिफ्ट में स्वतंत्र फ्लाइंग स्कॉड तैयार रखे गए हैं। चुनाव कार्यकाल दौरान अवैध रुप से शराब की तस्करी व रुपयों का परिवहन रोकने के लिए यह दल अलर्ट रखे गए हैं। उनके साथ वीडियो सर्विलन्स टीमें भी काम कर रही हैं। नगर परिषद क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र से प्रवेश करने वाले वाहनों की इन कैमरा तलाशी चल रही है।

  • कुल एसएसटी दल 28
  • कुल फ्लाइंग स्कॉड 11
  • वीडियो सर्विलन्स टीमें तैयार

सीमा क्षेत्र में लगाए गए बैरिकेट्स

जिले में वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, देवली, पुलगांव व सिंदी रेलवे नगर पालिका के लिए चुनाव संपन्न हो रहा है। चुनाव विभाग ने पुलिस की मदद से नगर परिषद के सीमा क्षेत्र में आने वाले मुख्य मार्गों पर बैरिकेटिंग की गई है। यहां एसएसटी दल तैनात है। डे व नाइट शिफ्ट में यहां कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। हर एक वाहन की बारिकी से तलाशी चल रही है। संदेह आने पर वाहनधारकों के हर एक दस्तावेज जांचे जा रहे हैं।

नगर परिषद निहाय तैनात किए गए दल

नगर पालिका SST फ्लाइंग स्कॉड
वर्धा 07 02
हिंगनघाट 03 02
आर्वी 05 02
देवळी 04 02
पुलगांव 05 01
सिंदी-रे. 04 02
कुल 28 11
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com