वडाला-कासारवडवली मेट्रो को मिली बड़ी मंजूरी, मैंग्रोव भूमि हस्तांतरण से निर्माण कार्य होगा तेज
Wadala Kasarvadavali Metro Line 4 के लिए मैंग्रोव भूमि हस्तांतरण को अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे कारशेड और एप्रोच रोड का निर्माण तेज होगा तथा मुंबई-ठाणे मेट्रो परियोजना को नई गति मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
वडाला कासरवडावली मेट्रो प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Wadala Kasarvadavali Metro Line 4 News: वडाला-कासारवडवली मेट्रो परियोजना को बड़ी प्रशासनिक रफ्तार मिल गई है। मोघरपाड़ा कारशेड तक एप्रोच रोड और स्पर लाइन निर्माण के लिए 0.39 हेक्टेयर मैंग्रोव वन भूमि के हस्तांतरण को अंतिम मंजूरी मिलने से लंबे समय से अटका रास्ता साफ हो गया है।
हालांकि, इस फैसले से मैंग्रोव क्षेत्र प्रभावित होगा। लेकिन राज्य सरकार ने पर्यावरणीय शर्तों के कड़ाई से पालन के साथ परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे मुंबई-ठाणे को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन-4 और 4ए के निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।
राजस्व व वन विभाग ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नागपुर क्षेत्रीय कार्यालय से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने और सभी निर्धारित शर्तों के अनुपालन की पुष्टि के बाद भूमि हस्तांतरण को अंतिम मंजूरी दी है। मोघरपाड़ा में प्रस्तावित कारशेड के लिए भूमि अधिग्रहण पहले ही पूरा किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू
नागपुर SBL ब्लास्ट: सरेंडर की मियाद खत्म होने के बाद भी फरार हैं संचालक; गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कसी कमर
जितना कचरा साफ, उतना मिलेगा भुगतान: अकोला में घर-घर कचरा संग्रहण की नई व्यवस्था से मिलेगी राहत
मुहर्रम जुलूस में जहर बांटने का आरोपी बोला- समाज से बदला लेना चाहता था, पुलिस जांच तेज
अब कारशेड तक पहुंचने के लिए 65 मीटर लंबी एप्रोच रोड, स्पर लाइन और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। परियोजना के दौरान मैंग्रोव प्रकोष्ठ नियमित निगरानी करेगा, ताकि पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
ग्रीन कॉरिडोर पर होंगे कुल 32 स्टेशन, कनेक्ट होगा मुंबई-ठाणे
करीब 32.32 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन-4 वडाला से कासारवडवली तक मुंबई और ठाणे को जोड़ेगी। इस ग्रीन कॉरिडोर पर कुल 32 स्टेशन होंगे, जबकि मेट्रो लाइन-4ए के तहत कासारवडवली से गायमुख तक दो नए स्टेशन विकसित किए जाएंगे।
परियोजना पूर्ण होने पर यातायात का दबाव कम होगा
परियोजना पूरी होने पर एलबीएस मार्ग और पूर्वदुतगति महामार्ग पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। फिलहाल, मेट्रो लाइन-4ए का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि लाइन-4बी पर जल्द काम शुरू होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार बढ़ाएगी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का दायरा, Andheri ESIC अस्पताल जल्द होगा पूरी क्षमता से शुरू
अगस्त 2026 तक शुरू हो सकती है सेवा
अधिकारियों के अनुसार यदि कार्य निर्धारित समय के अनुसार पूरा हुआ तो वडाला से कासारवडवली तक मेट्रो सेवा अगस्त 2026 तक शुरू हो सकती है, जबकि गायमुख तक विस्तार 2029-30 तक यात्रियों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।
