- Hindi News »
- India »
- Parliament Winter Session 2025 Sir Row Congress India Alliance Rahul Gandhi Kiren Rijiju Pm Modi
विपक्ष SIR पर चर्चा के लिए अड़ा, सरकार पीछे हटने को नहीं तैयार…संसद सत्र के दूसरे दिन भी संग्राम!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Parliament Winter Session 2025: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार SIR और चुनावी सुधारों पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष इस पर कोई समयसीमा न थोपे।

संसद
Parliament Session News: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार (1 दिसंबर 2025) को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे से लोकसभा की कार्यवाही प्रभावित रही। राज्यसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन से वॉक आउट किया। सरकार ने कहा कि वह एसआईआर पर चर्चा के विरोध में नहीं है, लेकिन इसके लिए कोई तय समय सीमा निर्धारित नहीं की जा सकती।
संसद परिसर में विपक्ष करेगा प्रदर्शन
विपक्षी दल संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान चुनाव सुधारों के विषय पर चर्चा की मांग करते हुए मंगलवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर सकते हैं। विपक्षी दलों के सांसद संसद भवन के मकर द्वार के पास एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर सरकार एसआईआर पर चर्चा नहीं कराना चाहती, तो चुनाव सुधार जैसे व्यापक मुद्दे पर चर्चा कराई जा सकती है और विपक्ष इस मांग को आगे बढ़ाएगा।
लोकसभा में पारित हुआ मणिपुर GST बिल
हंगामे के बीच ही लोकसभा ने मणिपुर जीएसटी (दूसरा संशोधन) बिल 2025 को मंजूरी दे दी। विपक्षी सदस्यों की नारों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ और ‘स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक, 2025’ भी पेश किया। विपक्ष के शोर-शराबे के चलते लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही और दो बार स्थगन के बाद सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
साकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, इंडिया ब्लॉक की बैठक के बीच इस नेता ने छोड़ा साथ, राज्यसभा से दिया इस्तीफा
TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी! STF ने बॉर्डर के पास दबोचा
पुलिस एनकाउंटर में कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह ढेर, 1.68 लाख का था ईनामी, 40 से अधिक मामलों में था नामजद
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार एसआईआर और चुनाव सुधारों पर चर्चा के खिलाफ नहीं है, लेकिन जवाब देने के लिए उसे थोड़ा समय चाहिए। मंत्री की टिप्पणी से नाराज़ विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया। रिजिजू ने राज्यसभा में यह बात उस समय कही जब कांग्रेस-नीत विपक्ष एसआईआर पर तुरंत चर्चा की मांग कर रहा था।
इस बीच कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी कार में एक आवारा कुत्ते को लेकर संसद पहुंच गईं, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया और सत्तापक्ष के सांसदों ने उन पर नाटक करने का आरोप लगाया। विवाद के बीच रेणुका ने कहा, ‘‘जो लोग भीतर बैठे हैं वे काटते हैं, कुत्ते नहीं काटते.’’
SIR पर चर्चा को लेकर सदन में जमकर हंगामा
लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य एसआईआर सहित कुछ मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए अपने स्थानों पर खड़े हो गए। बाद में कुछ सदस्य आसन के नज़दीक आ गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों से रचनात्मक भूमिका निभाते हुए सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। लेकिन शोरगुल नहीं थमने पर उन्होंने बैठक 12 बजे तक स्थगित कर दी। एक बार स्थगन के बाद जब दोपहर 12 बजे बैठक शुरू हुई, तब भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। इसके चलते प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं चल सके।
सभापति राधाकृष्णन ने पहली बार संभाली सदन की बागडोर
राज्यसभा में सभापति के रूप में पहली बार कार्यवाही का संचालन कर रहे सीपी राधाकृष्णन ने अपने प्रारंभिक संबोधन में सदस्यों से संस्थानों का सम्मान करने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति चाहे सभापति हों या सदस्य हम सभी को राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए। भारत का संविधान और राज्यसभा के नियम हमारे संसदीय आचरण की मर्यादा तय करते हैं। हर सदस्य के अधिकारों की सुरक्षा होगी, लेकिन उसी मर्यादा के भीतर।”
सभापति राधाकृष्णन के स्वागत में पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करते हुए कहा कि एक साधारण किसान परिवार से उठकर महत्वपूर्ण संवैधानिक पद तक पहुंचना भारतीय लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है। राज्यसभा में हुए अभिनंदन में प्रधानमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन का जीवन सामाजिक सेवा के प्रति निष्ठावान समर्पण का उदाहरण है और राजनीति उनके सार्वजनिक योगदान का केवल एक हिस्सा रही है।
यह भी पढ़ें- BJP ज्वाइन करेंगे DK शिवकुमार…कर्नाटक में बनेगी भाजपा सरकार? सियासी भूचाल के बीच समझिए नंबर गेम
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सभापति राधाकृष्णन का स्वागत किया और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे का ज़िक्र किया। इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि यह अवसर ऐसा विषय उठाने के लिए उचित नहीं है। खरगे ने सभापति से दोनों पक्षों के बीच संतुलन बनाए रखने और विपक्ष को अपने मुद्दे उठाने की अनुमति देने की अपील की।
Parliament winter session 2025 sir row congress india alliance rahul gandhi kiren rijiju pm modi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
Jun 08, 2026 | 02:28 PMसाकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
Jun 08, 2026 | 02:24 PMCookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Jun 08, 2026 | 02:19 PMमुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
Jun 08, 2026 | 02:16 PMचंद्रपुर में बढ़ते उद्योगों से ट्रैफिक संकट की आशंका, MIDC एसोसिएशन ने दिया नया विकास मॉडल
Jun 08, 2026 | 02:10 PMChatGPT और Claude की बढ़ेगी टेंशन, Meta ला रहा है Hatch, 19,000 महीने वाला AI एजेंट मिनटों में कर देगा कई काम
Jun 08, 2026 | 02:10 PMअनुबंध की शर्तें सर्वोपरि, नागपुर हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया अधिकार क्षेत्र का नियम; मुंबई कोर्ट भेजा मामला
Jun 08, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM













