Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विजया रहाटकर बनीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस पद पर आसीन होने वाली महाराष्ट्र की पहली महिला

महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बन गई हैं। विजया रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Oct 20, 2024 | 11:03 AM

विजया रहाटकर (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बन गई हैं। विजया रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विजया रहाटकर इस उपलब्धि को हासिल करनेवाली महाराष्ट्र की पहली महिला भी हैं। वह महाराष्ट्र के संभाजीनगर से आती हैं तथा इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राजस्थान में भाजपा की सह-प्रभारी भी रह चुकी हैं।

महिलाओं को मिल रहा उचित सम्मान

ऐसे में माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव से पहले उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर मतदाताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बीजेपी महिलाओं को उचित सम्मान और नेतृत्व करने का अवसर दे रही है।

सम्बंधित ख़बरें

नारी शक्ति वंदन पर महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का बड़ा बयान, कहा- निर्णय लेने वाले पदों पर बढ़े भागीदारी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक रहाटकर को इस पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। वह आयोग की नौवीं अध्यक्ष होंगी।

विजया रहाटकर ने कार्य

महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सक्षमा (तेजाबी हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग केस में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को मिली जमानत

इसके अलावा, उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, तीन तलाक विरोधी प्रकोष्ठ और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों पर फोकस करके कानूनी सुधारों पर भी काम किया था। विजया रहाटकर ने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित ‘साद’ नामक प्रकाशन भी शुरू किया।

पुरस्कारों से सम्मानित

महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट का कर रहे विरोध, मुंबई में ‘वोट जिहाद’ की साजिश! भाजपा विधायक आशीष शेलार का MVA पर आरोप

Vijaya rahatkar became first lady from maharashtra to becoma a chairperson of national commission for women

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 20, 2024 | 11:03 AM

Topics:  

  • Vijaya Rahatkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.