-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Vasantrao Naik Symbol Of Stable Leadership In Maharashtra Chief Minister 12 Years
वो नेता जो महाराष्ट्र के ‘स्थिर नेतृत्व’ की बना पहचान, 12 साल तक संभाली मुख्यमंत्री पद की कमान
- Written By: प्रिया जैस
Vasantrao Naik Death Anniversary: आज हम आपको महाराष्ट्र के उस नेता की पुण्यतिथि है, जो किसानों के प्रणेता के रूप में जाने जाते है और जिन्होंने दुनिया को स्थिर नेतृत्व की सीख दी।

वसंतराव नाइक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Vasantrao Naik Death Anniversary: आज का दिन महाराष्ट्र की राजनीति के उस कदावर नेता को याद करने का है, जिसने अपने जीवन को पूरी तरह से जनता के लिए समर्पित कर दिया था। वसंतराव फुलसिंग नाइक – एक ऐसा नाम, जिसे लोग न केवल एक मुख्यमंत्री के तौर पर याद करते हैं, बल्कि एक किसान के बेटे और जनसेवक के रूप में भी जानते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो इस बात का एहसास होता है कि कैसे उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को स्थिरता और विकास की नई पहचान दी।
तीन बार मुख्यमंत्री, 12 साल तक भरोसेमंद चेहरा
वसंतराव नाइक 3 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने और 12 साल तक लगातार इस पद पर बने रहकर लोगों के हित में कार्य किए। इन आंकड़ों से ही साफ झलकता है कि जनता और पार्टी को उन पर अटूट भरोसा था। उन्होंने दिखाया कि राजनीति केवल कुर्सी पाने का साधन नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीदों को पूरा करने का माध्यम है।
हर कार्यकाल में नई सोच
वसंतराव नाइक यवतमाल के एक छोटे-से गांव से आते है। उनका जन्म 1 जुलाई 1913 को पुसद के पास गहुली नामक एक छोटे से गांव में एक समृद्ध किसान के परिवार में हुआ था। नाइक ने 1952 से 1957 तक मध्य प्रदेश, 1957 से 1960 तक द्विभाषी बॉम्बे राज्य और 1960 से 1977 तक महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। 1952 में ही उन्हें मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व उप मंत्री नियुक्त किया गया। 1957 में उन्हें सहकारिता मंत्री और बाद में बॉम्बे राज्य सरकार में उन्हें कृषि मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने 1960 से 1963 तक, राजस्व मंत्री बनकर लोगों का विश्वास जीता। इसके बाद जब मारोतराव कन्नमवार का निधन हुआ तब वसंतराव नाइक को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। 1963 से 1975 के लंबे समय तक उन्होंने इस पद पर मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने महाराष्ट्र का औद्योगीकरण काफी हद तक आगे बढ़ाया। वे 1977 में वाशिम से छठी लोकसभा के लिए भी चुने गए।
यह भी पढ़ें – वो नेता जिसे जनता विरोध पर मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा, बालासाहेब भी नहीं दिला पाए जीत
उनकी खासियत यह थी कि हर बार जब वे मुख्यमंत्री बने, उन्होंने प्राथमिकताएं बदलीं। पहली बार में शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया, दूसरी बार सिंचाई और ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाया और तीसरी बार किसानों की आत्मनिर्भरता और पानी की समस्या को सुलझाने में पूरी ताकत झोंक दी। उनके लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी सिर्फ सत्ता का प्रतीक नहीं थी, बल्कि सेवा का ज़रिया थी।
किसानों के मसीहा
शायद यही वजह है कि लोग उन्हें ‘हरित क्रांति का जनक’ कहते हैं। खेत-खलिहान की खुशहाली के बिना महाराष्ट्र का भविष्य अधूरा है – यह सोच नाइक की हर योजना के केंद्र में रही। उन्होंने नहरें बनवाईं, बांधों का निर्माण करवाया और किसानों के लिए नई कृषि तकनीकें लाईं। यही वजह थी कि गांव-गांव तक उनका नाम सम्मान से लिया जाता था।
Vasantrao naik symbol of stable leadership in maharashtra chief minister 12 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में शिप्रा आरती को लेकर घमासान: पंडा समिति का विरोध, रामघाट पर एक घंटे किया जल सत्याग्रह
Aug 09, 2026 | 04:50 PMचंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
Aug 09, 2026 | 04:34 PMनशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PMवाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
Aug 09, 2026 | 04:25 PMमिर्जापुर द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM













