वसई-विरार में आफत की बारिश: टापू बने ‘स्मार्ट सिटी’ के इलाके, हाईवे ठप, वैतरणा नाला उफान पर, लोग घरों में कैद
Vasai Virar Rain: वसई-विरार में लगातार पांचवें दिन मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। ग्लोबल सिटी और मधुबन सहित कई 'स्मार्ट सिटी' इलाके जलमग्न हो गए हैं और हाईवे पर लंबा जाम लगा है।
- Written By: रूपम सिंह
मूसलाधार बारिश (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Heavy Rains: वसई-विरार शहर में लगातार पांचवें दिन जारी मूसलाधार बारिश ने महापालिका के मानसून दावों की पोल खोलकर रख दी है। शनिवार को पूरा शहर मानो टापू में तब्दील हो गया। मधुबन इलाकों से लेकर औद्योगिक क्षेत्रों तक, हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सबसे बदतर हालात वसई विरार की चमचमाती ‘स्मार्ट सिटीज’ के हैं, जहां लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर आशियाने खरीदे थे, लेकिन आज उन्हें अपने ही घरों में कैद होना पड़ रहा है।
शनिवार सुबह से हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण वसई पूर्व के गोखीवारे से रेंज नाका तक की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। चूंकि यह मार्ग मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है, इसलिए यहां वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सड़कों पर पानी भरने से सैकड़ों गाड़ियां बीच रास्ते में बंद हो गईं, जिन्हें धक्का लगाते हुए लोग नजर आए। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण हजारों श्रमिकों और दैनिक यात्रियों को कमर तक भरे गंदे पानी से गुजरकर काम पर जाना पड़ा।
करोड़ों के घर के सामने बारिश में मुफ्त में ‘स्विमिंग पूल’ बन गया
मौसम विभाग द्वारा पालघर जिले के लिए जारी रेड अलर्ट से बारिश के बीच विरार के ग्लोबल सिटी, पुष्पनगर, चंदनसर, और नालासोपारा के स्टेशन रोड, तुलिंज रोड, विजय नगर व अचोले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। सबसे ज्यादा आक्रोश मधुबन स्मार्ट सिटी के निवासियों में देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर पुलिस का आधी रात को बड़ा एक्शन; सीपी विश्वास नांगरे पाटिल के आदेश पर ‘कॉम्बिंग ऑपरेशन’ से थर्राए अपराधी
भंडारा में बाइक चोर गिरफ्तार: 10 मोटरसाइकिलें बरामद, फर्जी RC कार्ड बनाकर करता था बिक्री
वर्धा बैंक घोटाला: EOW ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, 25 लोगों के बयान दर्ज
नितिन गडकरी का नागपुर को फ्यूचर सिटी बनाने का संकल्प; धरमपेठ, कॉटन मार्केट समेत 8 बाजारों का होगा कायाकल्प
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बिल्डरों और प्रशासन ने ‘स्मार्ट’ लाइफस्टाइल का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि करोड़ों के घरों के सामने मुफ्त में ‘स्विमिंग पूल’ बन गया है। इसके अलावा नायगांव के सनटेक, स्टार सिटी और वसई के एवरशाइन इलाके में भी जलजमाव के कारण जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी थी।
यह भी पढ़ें:- वर्धा को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: EOW ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, आरोपी प्रबंधक के घर से कैश और सोना जब्त
बारिश व वैतरणा नाले का जलस्तर बढ़ने से निकासी रूकी
महापौर अजीव पाटिल ने कहा कि भारी बारिश और वैतरणा नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी की प्राकृतिक निकासी रुक गई है। मैने स्वयं विरार पूर्व और पश्चिम के प्रभावित इलाकों का दौरा किया है। प्रशासन को निचले इलाकों से पंप के जरिए पानी निकालने और नागरिकों को तत्काल राहत पहुंचाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
