Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP सांसद निशिकांत दुबे पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, बोले- ऐसे कई लकड़बग्घे हैं…

Maharashtra News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के पटटकर मारेंगे बयान पर उद्धव ठाकरे ने निशाना साधा है। उन्होंने निशिकांत दुबे पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसे कई लकड़बग्घे देखे है, जो सिर्फ विवाद करते है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Jul 07, 2025 | 08:01 PM

उद्धव ठाकरे

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मराठी और हिंदी भाषा को लेकर देशभर में चल रहे विवाद के बीच अब उद्धव ठाकरे ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के पटटकर मारेंगे बयान पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने तंज कसते हुए दुबे को ‘लकड़बग्घा’ बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लकड़बग्घे देखे है।महाराष्ट्र की जनता भी अब सब जानती है। उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता आशिष शेलार पर भी निशाना साधा।

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “छोड़ो दुबे बिबे… ऐसे कई लकड़बग्घे हैं जो विवाद कर रहे हैं। हमारे यहां सब खुश हैं, इनपर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हमारी महाराष्ट्र की जनता सब जानती है। मैं मीडिया का धन्यवाद करता हूं।

पहलगाम से तुलना करने वाले मराठी के गद्दार

सम्बंधित ख़बरें

नरसंहार का खुला आह्वान…हिमंत के ‘पॉइंट ब्लैंक शॉट’ वीडियो पर मचा बवाल, कांग्रेस ने कर दी बड़ी मांग

एक मुल्ला नहीं बोलेगा, राजवाहा पर… अलीगढ़ के भाजपा सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान वायरल, Video देखें

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को आयुष्मान भारत से दूर रखा, अब भाजपा देगी स्वास्थ्य कवच, नितिन नबीन का AAP पर हमला

2029 से पहले बदलेंगे राज्य के समीकरण, यूबीटी-बीजेपी आएंगे साथ, लक्ष्मण हाके की सनसनीखेज भविष्यवाणी

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी नेता आशिष शेलार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि पहलगाम के आंतकवादी भाजपा में गए है क्या? उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम शिवसेना वाले जात-पात, धर्म न देखकर मदद करते हैं। जो मराठी लोगों की तुलना पहलगाम के आतंकवादियों से कर रहे हैं, वही असली मराठी के गद्दार हैं। ये लोग न हिंदुओं को बचा सकते हैं, न मराठी लोगों के साथ न्याय कर सकते हैं।

उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किसी भी भाषा का विरोध नहीं करती। उन्होंने कहा, मैं हिंदी में तो बात कर रहा हूं। हमारे सांसद हिंदी में तो बात करते है. हमारा विरोध हिंदी थोपे जाने से है। बता दें कि बीजेपी नेता और मंत्री आशिष शेलार ने मनसे के मराठी भाषा आंदोलन पर बोलते हुए कहा था कि पहलगाम में धर्म पूछकर हिंदुओं को गोलियों से मारा गया और यहां मासूम हिंदुओं को भाषा पूछकर पीटा जा रहा है।

डिवाइड एंड रूल भाजपा की रणनीति

शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे पर भी तंज कसा। आदित्य ने कहा, निशिकांत दुबे जैसे लोग फिजूल की बातें करने वाले हैं। ऐसे लोगों को ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत नहीं है। ये सब शुद्ध राजनीति है। ये बीजेपी की ‘डिवाइड एंड रूल’ की रणनीति है। निशिकांत दुबे बीजेपी का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन उत्तर भारतीयों का चेहरा नहीं हैं। वो अपने बयानों से महाराष्ट्र को जलाना चाहते हैं। हमारी लड़ाई किसी भाषा से नहीं है, बल्कि बीजेपी और उनकी थोपी जा रही नीतियों से है।

निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं पर सस्ती राजनीति का लगाया था आरोप

बता दें इससे पहले बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भाषा विवाद और महाराष्ट्र में गैर मराठी भाषियों के साथ मारपीट को लेकर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान दिया था। निशिकांत दुबे ने ठाकरे बंधुओं पर बीएमसी चुनाव के लिए सस्ती राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कह दिया कि अगर हिम्मत है बिहार, उत्तर प्रदेश या तमिलनाडु जाएं, जहां उन्हें पटक-पटक कर मारेंगे।

Uddhav thackeray slam nishikant dubey called him hyena marathi hindi dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 08:01 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • BJP
  • Maharashtra News
  • Nishikant Dubey
  • Raj Thackeray
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.