Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के पीठ में घोंपा छूरा: जेपी नड्डा

  • Written By: अखिलेश मिश्रा
Updated On: Jan 02, 2023 | 07:02 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर बीजेपी (BJP) ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए पार्टी ने ‘मिशन 144’ और लोकसभा प्रवास कार्यक्रम तैयार किया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का शंखनाद किया। चंद्रपुर और औरंगाबाद में आयोजित ‘विजय संकल्प’ सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शौर्य और वीरता को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे ने केवल मुख्यमंत्री के पद के लिए बीजेपी की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया। महाराष्ट्र की जनता इसको भूलने वाली नहीं है।  

 सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के जरिए उद्धव शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार की तीन दुकानें खोली और अपनी-अपनी तिजोरी भरने का काम किया। 

राजनीति में सत्य की ही जीत होती है

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि सत्ता के लिए विचारों से समझौता करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। राजनीति में सत्य की ही जीत होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सामने मत्था झुकाते झुकाते उद्धव ठाकरे का सिर ही झुक गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से महाविकास आघाड़ी सरकार के दो मंत्रियों को जेल जाना पड़ा  था। इसमें से एक मंत्री हाल ही में जेल से छूटा है, एक अभी भी जेल में है।  चंद्रपुर में आयोजित सभा में राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर, सांसद अशोक नेते, रामदास तडस, विधायक संजीव रेड्डी, डॉ. रामदास आंबटकर  बंटी भंगाडिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। 

सम्बंधित ख़बरें

भारत में 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे? नासिक धर्मांतरण मामले पर BJP गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा

हिंगोली में खौफनाक वारदात: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, 25 हजार में दी सुपारी

गड़चिरोली: भामरागड़ में निविदा अनियमितता का आरोप; विधायक धर्मराव आत्राम ने कार्रवाई की मांग

गड़चिरोली: नासा को दुर्लभ धातु बेचने का ‘अजब’ नाटक; RBI में 2.30 लाख करोड़ होने का झांसा देकर किसान से ठगी

आज महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भव्य जनसभा को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार के कार्य करने की संस्कृति में परिवर्तन आया है। आज डबल ईंजन सरकार में वाइब्रेंट गुजरात है और मैग्नेटिक महाराष्ट्र है। विकास की गति और तेज व सर्वस्पर्शी होगी। pic.twitter.com/TCMnHyfIhF — Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) January 2, 2023

देवेंद्र फडणवीस और पंकजा मुंडे गैरहाजिर 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे मौजूद नहीं थीं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस का कार्यक्रम में शामिल होना तय था, लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से वे नहीं आ सके। उन्हें तेज बुखार था। जबकि सूत्रों ने बताया कि पंकजा मुंडे को सभा में आमंत्रित ही नहीं किया गया था।

Uddhav thackeray backstabb bjp for chief minister post jp nadda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 02, 2023 | 07:02 PM

Topics:  

  • JP Nadda
  • Maharashtra News
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.