MNS के बाद UBT की गुंडागर्दी! हिंदी भाषी ऑटो चालक की पिटाई, VIDEO ने मचाया बवाल
Hindi-Marathi Controversy: महाराष्ट्र के पालघर में शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मराठी विरोधी टिप्पणी के लिए एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो से लिए गए स्नैपशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Hindi-Marathi Controversy: महाराष्ट्र के पालघर से हिंदी-मराठी विवाद का एक और मामला सामने आया है। यहां शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने मराठी विरोधी टिप्पणी के लिए एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसने राज्य में भाषा विवाद की आग में घी डालने का काम किया है।
पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने वीडियो देखा है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने वीडियो देखा है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, इसलिए अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
‘मराठी भाषा का अपमान करने वालों को…’
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के एक स्थानीय पदाधिकारी ने दावा किया कि ऑटो चालक को सबक सिखाया गया है और कहा कि मराठी भाषा और राज्य का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना की स्थापना दिवस पर उद्धव को लगेगा सबसे बड़ा झटका, UBT सांसद और संजय राउत की पोस्ट से मिला हिंट
ऑपरेशन टाइगर की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे गुट में खलबली! सांसदों के बाद विधायकों को बुलाई बैठक
‘जिन्हें जाना है, वे खुशी से जाएं…’ मातोश्री की बैठक में उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, क्या फिर मचेगी खलबली?
‘ठाकरे गुट के 16 विधायकों और 7 सांसदों के साथ फाइनल बातचीत खत्म’; शिंदे गुट के नेता का बड़ा दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पालघर के विरार इलाके में रहने वाले प्रवासी ऑटो चालक ने कथित तौर पर मराठी भाषा, महाराष्ट्र और मराठी प्रतीकों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो भी पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर सोशल मीडिया और स्थानीय राजनीतिक समूहों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी थीं।
MNS वालों ने मराठी के नाम पर गुंडागर्दी की तो उद्धव ठाकरे के गुर्गे कहा पीछे रहते.. सरे राह अब एक ऑटो ड्राइवर को पीट डाला..ये कायरों का झुंड है..जो सैकड़ों की संख्या में जुटकर अकेले आदमी भड़ास निकाल रहे..ये डरपोक हैं..एक साथ 8-10 मेहनतकश मिल जाएं तो सामना नहीं कर पाएंगे pic.twitter.com/038TNi6vwi — Gaurav Srivastava (@gauravnewsman) July 13, 2025
शनिवार को सामने आए नए वीडियो में देखा गया कि कथित तौर पर शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं का एक समूह, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं, व्यस्त सड़क पर चालक को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है, बाद में उसे उस व्यक्ति और उसकी बहन से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा गया।
घटनास्थल पर मौजूद शिवसेना (यूबीटी) की विरार शहर इकाई के प्रमुख उदय जाधव ने बाद में इस कार्रवाई को उचित ठहराया। जाधव ने संवाददाताओं से कहा, “अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करने की हिम्मत करता है, तो उसे शिवसेना की शैली में जवाब दिया जाएगा। हम चुप नहीं बैठेंगे।”
यह भी पढ़ें: आतंकी कसाब को दिलाई फांसी, अब राज्यसभा जाएंगे उज्ज्वल निकम समेत 4 मनोनीत सदस्य
उन्होंने कहा, “चालक ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के बारे में बुरा बोलने की हिम्मत की। उसे कड़ा सबक सिखाया गया। हमने उसे राज्य के लोगों और जिन लोगों को उसने ठेस पहुंचाई थी, उनसे माफी मांगने को कहा।”
पुलिस अधिकारी ने की वीडियो की पुष्टि
संपर्क करने पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि घटना शनिवार को हुई, लेकिन कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने वायरल वीडियो देखा है और तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
