Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए बहकाने के दोषी दो लोगों को आठ साल की कैद

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 07, 2022 | 07:56 PM

Photo: @ANI Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:  पश्चिम एशियाई आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS)  की विचाराधारा को बढ़ावा देने के दोषी पाये गये मुंबई (Mumbai) के दो निवासियों को शुक्रवार को यहां की एक विशेष एनआईए अदालत (NIA Court)ने आठ साल कारावास की सजा सुनाई। मोहसिन सैयद (32) और रिजवान अहमद (25) ने आईएसआईएस में शामिल होने और युवाओं को प्रभावित करने का प्रयास करने के आरोपों को कबूल किया था।

विशेष न्यायाधीश ए टी वानखेड़े ने इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम के तहत षड्यंत्र रचने तथा एक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का सदस्य होने या उसका समर्थन करने का दोषी ठहराया था। उन्हें भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक षड्यंत्र का दोषी भी ठहराया गया। 

Malvani ISIS case | Accused Rizwan Ahmed & Mohsin Sayed sentenced to imprisonment for 8 yrs under section 20 of Unlawful Activities (Prevention) Act by a Mumbai court. A fine of Rs 10,000 each imposed on them. If the fine is not paid, their punishment will be extended by 3 months pic.twitter.com/wGR0b2mk0L — ANI (@ANI) January 7, 2022

सम्बंधित ख़बरें

मलेशिया के तीन दिवसीय समिट में छाया इंदौर शहर, स्वच्छता के क्षेत्र में रच दिया इतिहास

अदालत ने शुक्रवार को उन्हें आठ साल कारावास की सजा सुनाई और सभी पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उसने कहा कि दोनों ने 2016 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में जो समय काटा है, उसे उनकी सजा में समायोजित किया जाएगा।

सैयद और अहमद अपनी गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं और उन्होंने पिछले महीने विशेष अदालत का रुख कर अपना गुनाह कबूल किया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के अनुसार मुंबई के मालवानी इलाके के चार युवक इन दोनों दोषियों के बहकावे में आकर घर छोड़कर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) में शामिल होने चले गये थे। 

Two people jailed for eight years for luring youth to join isis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2022 | 07:56 PM

Topics:  

  • Two people

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.