Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे का फिर तबादला, 19 साल में हुई 22 बार हुआ ट्रांसफर

महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे का एक बार फिर तबादला कर दिया है। मुंढे के अलावा रंजीत कुमार, नीमा अरोड़ा, वी राधा, अमन मित्तल, अमगोथु श्रीरंगा नायक, रोहन घुगे का भी ट्रांसफर किया गया है। मुंढे का 19 साल में हुई 22 बार ट्रांसफर हुआ है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 18, 2024 | 06:25 PM

IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे

Follow Us
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे का एक बार फिर तबादला कर दिया है। मुंढे अपने सख्त अनुशासन, प्रशासन से विवादों और लगातार अपने तबादलों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। वह अब तक पशुपालन एवं डेयरी विकास सचिव पद पर काम कर रहे थे, लेकिन अब उनका विकास आयुक्त (असंगठित कामगार) के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव नितीन गद्रे द्वारा जारी ट्रांसफर आर्डर के मुताबिक तुकाराम मुंढे समेत सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें रंजीत कुमार, नीमा अरोड़ा, वी राधा, अमन मित्तल, अमगोथु श्रीरंगा नायक, रोहन घुगे शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

एक्टर शेखर सुमन के शो के प्रोड्यूसर धर्मेश संघानी पर ED की रेड, विदेशों में छिपी संपत्तियों का खुलासा

मुंबई मेट्रो वन को मिली बड़ी संजीवनी: एनएआरसीएल के साथ कर्ज समझौता, दिवाला प्रक्रिया भी होगी वापस

महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल

  • तुकाराम मुंडे- विकास आयुक्त (असंगठित कामगार), मुंबई
  • रंजीत कुमार – अतिरिक्त महानिदेशक, यशदा, पुणे
  • नीमा अरोड़ा – संयुक्त आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर, मुंबई
  • वी राधा – प्रमुख सचिव (कृषि), कृषि विभाग और पदुम, मंत्रालय, मुंबई
  • अमन मित्तल – सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन-मित्र, मुंबई
  • अमगोथु श्रीरंगा नायक – आयुक्त (परिवार कल्याण) और निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मुंबई
  • रोहन घुगे – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद (ठाणे)

बता दें कि तुकाराम मुंढे का 19 साल में 22 बार ट्रांसफर हुआ है। उन्हें पिछले साल जुलाई में पशुपालन और डेयरी विकास सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। लेकिन अब एक साल के भीतर ही उनका फिर से तबादला किया गया। उन्हें असंगठित कामगार विभाग (मुंबई) के विकास आयुक्त पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि मुंढे का वर्तमान पद राजेश कुमार को सौंपा गया है।

तुकाराम मुंढे 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत अगस्त 2005 में सोलापुर के डिप्टी कलेक्टर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त तथा सचिव के रूप में भी काम किया। माना जाता है कि सत्ताधारी और विपक्षी नेताओं से विवादों के चलते अनुशासनप्रिय मुंढे का तबादला होता रहा है।

Tukaram mundhe transferred 22 times in 19 years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2024 | 05:59 PM

Topics:  

  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.