- Hindi News »
- Maharashtra »
- Three Workers Died Due To Explosion In Chemical Factory In Raigarh
रायगढ़ में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत, तीन घायल
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट होने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। कारखाने में यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब मेथनॉल युक्त भंडारण टैंक में वेल्डिंग का काम चल रहा था।
- Written By: रीना पंवार

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट हो गया जिससे मौके पर तीन श्रमिकों की मौत हो गई और इतने ही लोग घायल हो गए। घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रसायन कारखाने में यह विस्फोट गुरूवार को उस वक्त हुआ जब मेथनॉल युक्त भंडारण टैंक में वेल्डिंग का काम चल रहा था।
इस दर्दनाक हादसे को लेकर रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने बताया कि घटना मुंबई से करीब 110 किलोमीटर दूर रोहा कस्बे के धातव एमआईडीसी में ‘साधना नाइट्रो केमिकल लिमिटेड’ में गुरूवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर हुई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में यह विस्फोट हुआ।
फैक्ट्री में चल रहा था वेल्डिंग का काम
घटना को लेकर एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रसायन संयंत्र में फैब्रिकेशन के काम के लिए उत्तर प्रदेश से आए तीन लोगों की विस्फोट में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ये तीनों लोग यहां वेल्डिंग का काम कर रहे थे, तभी चिंगारी के कारण अत्यधिक ज्वलनशील मेथनॉल युक्त भंडारण टैंक में विस्फोट हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
नाबालिगों को ‘हिजड़ा’ बनाने वाले बांग्लादेशी गैंग का भंडाफोड़, गिरोह का सरगना फरार, एक सदस्य गिरफ्तार
घर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
‘संजय राउत ही करेंगे ठाकरे गुट के दो टुकड़े’, विधायक चंद्रकांत पाटिल का बड़ा दावा
कल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
हादसे में 3 श्रमिकों की मौत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में बासुकी यादव (45), दिनेश कुमार खरबन (60) और संजीव कुमार (20) की मौत हो गई। इस हादसे में घटनास्थल के पास मौजूद तीन और श्रमिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले रोहा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्हें नवी मुंबई के ऐरोली स्थित ‘नेशनल बर्न्स सेंटर’ स्थानांतरित कर दिया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।
कारखाने में तलाशी अभियान जारी
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही कारखाने में तलाशी अभियान जारी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Three workers died due to explosion in chemical factory in raigarh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














