Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चोरों और डाकुओं की सरकार खत्म हो, विजय वडेट्टीवार का महायुति पर तीखा हमला

लाडली बहना योजना का भुगतान सरकार अपनी जेब से नहीं कर रही। यह आम आदमी के टैक्स का पैसा है। इस पैसे से योजना के नाम पर फैशन शो आयोजित किया जा रहा है और सरकार रैम्प पर चल रही है। नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लोग चाहते हैं कि चोरों और डाकुओं की यह सरकार जाए जो लूट, भ्रष्टाचार और जनता का पैसा बर्बाद कर रही है।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Sep 01, 2024 | 01:17 AM

विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार (फोटो: ANI)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. लाडली बहना योजना का भुगतान सरकार अपनी जेब से नहीं कर रही। यह आम आदमी के टैक्स का पैसा है। इस पैसे से योजना के नाम पर फैशन शो आयोजित किया जा रहा है और सरकार रैम्प पर चल रही है। नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लोग चाहते हैं कि चोरों और डाकुओं की यह सरकार जाए जो लूट, भ्रष्टाचार और जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। उन्होंने यह बात नागपुर में कही।

नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास

प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। सरकार इवेंट्स में व्यस्त है। फैशन शो हो रहे हैं। रैम्प पर चला जा रहा है। शनिवार का यह आयोजन 4 करोड़ रुपये का है। पिछले 6 महीनों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ रेप की 524 घटनाएं हुईं। आज भी हो रहे हैं। वरोरा में एबीवीपी के चंद्रपुर अध्यक्ष ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। बदलापुर स्कूल भी आप्टे का है। छत्रपति शिवाजी की मूर्ति स्थापना का काम भी आप्टे देख रहे थे। भले ही यह संयोग ही क्यों न हो, जनता यह सब देख रही है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने और अत्याचारों को छिपाने के लिए पूरे प्रदेश में इवेंट्स किये जा रहे हैं।

फिजूलखर्ची, झांसा है लाडली बहना योजना

यह सरकारी फिजूलखर्ची है। प्यारी बहनों की साड़ियों पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जा रहा है। बहन योजना का पैसा लेकर 1400 रुपये का बिजली बिल चुका रही है। महंगाई बढ़ गई है। मनमोहन सरकार के दौरान 10।5 फीसदी की विकास दर अब घटकर 6।7 फीसदी पर आ गई है। यह देश की आर्थिक गिरावट है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए लड़कियों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। लड़कों को यह सुविधा नहीं दी जा रही। वडेट्टीवार ने इसे भेदभाव बताते हुए यह भी दावा किया कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के लाभार्थियों के खातों में पिछले 2 महीनों से कोई पैसा जमा नहीं किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में कब बनेगा मुस्लिम प्रधानमंत्री? 16 साल पहले राहुल गांधी ने दिया था जवाब, अब फिर वायरल हो रहा VIDEO

भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य बाइक रैली, नासिक मनपा में भाजपा की सत्ता तय : चित्रा वाघ

Chandrapur News: उईके-अहीर-जोरगेवार की संयुक्त सभाओं में उमड़ी भारी भीड़

बीजेपी-कांग्रेस का ‘अंबरनाथ प्रयोग’ पड़ा भारी! शिवाजीराव मोघे ने याद दिलाया 2017 का यवतमाल फॉर्मूला

यह भी पढ़ें: महायुति में नहीं है सबकुछ ठीक, अजित पवार बाेले- हाके जैसे लोगों के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता

सावंत, राठौड़ भ्रष्ट मंत्री

प्रदेश में चोर-उचक्कों का बोलबाला है। जिन लोगों को ये अपनी ओर खींच सकते हैं, उन्हें खींच रहे हैं। सावंत के स्वास्थ्य विभाग में 3000 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है। ये फडनवीस को भी नजर नहीं आता क्या? राकांपा, शिंदे, भाजपा के मंत्री खजाना साफ कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर अब कहां हैं ईडी और सीबीआई? हमारी सरकार आने दीजिए, सावंत कहां होंगे, पता नहीं चलेगा। संजय राठौड़ ने एक धार्मिक संस्था के लिए करोड़ों की जमीन अपने नाम कर ली। 8,000 करोड़ का टेंडर निकाला गया जबकि उनके जल संरक्षण विभाग के लिए 2,800 करोड़ का प्रावधान था। वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि 10 फीसदी की दर से 800 करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया।

यह भी पढ़ें: भापजा नेता अंबरीशराव आत्राम के बगावती तेवर, बोले- पार्टी का टिकट मिले-न-मिले, उतरेंगे चुनावी मैदान में

विपक्ष के राज्य में जुल्म दिखते हैं, अपने राज्य में नहीं

मुंबई में मोर्चा होगा। विरोधी महिला उत्पीड़न का विरोध करेंगे। भाजपा बंगाल और उन राज्यों में विरोध प्रदर्शन करती है जहां विपक्षी दलों की सरकार है। वे दिखावा करते हैं कि जुल्म हो रहा है। क्या यह राजनीति नहीं है? महाराष्ट्र में अत्याचार हो रहा है। इसे राजनीति कहना ठीक नहीं है क्योंकि विपक्ष विरोध करेगा। छत्रपति की मूर्ति के लिए भी यह सरकार इस स्थिति तक आ गई है। वडेट्टीवार ने बताया कि लाडली बहना इन सब पर नजर रख रही हैं।

The government of thieves and robbers should end vijay wadettiwar attack on mahayuti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 01:17 AM

Topics:  

  • Congress
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.