Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई में युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: Apr 27, 2023 | 03:27 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: वाशी और सानपाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक की हत्या (Murder) हुई थी, जिसकी गुत्थी को सुलझाते हुए वाशी रेलवे पुलिस (Vashi Railway Police) ने एक नाबालिग सहित दो लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। कोर्ट ने नाबालिग को बालसुधार गृह में भेजने और उसके साथी को पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया हैं।

 वाशी रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संभाजी कटारे के अनुसार, उक्त मामले में सागर राजू खरटमल और एक 17 साल के नाबालिग लड़के को नवी मुंबई (Navi Mumbai) के ऐरोली (Airoli) से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने पुरानी रंजीश के चलके जितेश बापू बंसोड़े नामक युवक की हत्या की थी। जितेश की सागर और नाबालिग लड़के के साथ गहरी दोस्ती थी, सभी ऐरोली में रहते थे और वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। घटना वाले दिन तीनों वाशी और सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच फ्लाईओवर के नीचे शराब पीने के लिए बैठे थे। इस बार दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान सागर और नाबालिग लड़के ने जितेश को धक्का देकर गड्ढे में गिराया और इसके बाद दोनों ने पत्थर मारकर जितेश की हत्या कर दी और फरार हो गए थे।

पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल किया

उक्त मामले में वाशी रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। इस जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सागर और एक नाबालिग लड़का जितेश के साथ ड्रग्स पी रहा था। जिसके बाद पुलिस की टीम ने तकनीकि जांच और खबरी से मिली जानकारी के आधार पर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उक्त दोनों ने जितेश की हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया गया है।

Youth murder in navi mumbai solved two accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2023 | 03:27 PM

Topics:  

  • Navi Mumbai Crime News

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.