Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी दाऊद को कर्नाटक से किया गिरफ्तार, यशश्री शिंदे हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता

नवी मुंबई पुलिस को यशश्री शिंदे हत्याकांड नें बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी दाऊद को कर्नाटक के गुरबर्गा जिले के शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 31, 2024 | 12:58 PM

आरोपी दाऊद को कर्नाटक से गिरफ्तार (फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: नवी मुंबई पुलिस को यशश्री शिंदे हत्याकांड नें बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी दाऊद को कर्नाटक के गुरबर्गा जिले के शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यशश्री शिंदे की बरहमी से हत्या कर दी गई थी। यशश्री गुरुवार को लापता हुई थी। जिसके बाद दूसरे दिन उरन तहसील के कोटनाका में सुनसान सड़क पर उसकी लाश मिली। यशश्री का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। उसके कमर और पीठ पर चाकू के कई निशान पाए गए। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा उसके प्राइवेट पार्ट को भी बुरी तरह से कुचला गया था।

मृतका के पिता ने हत्या के लिए दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति दाऊद को जिम्मेदार ठहराया है। आक्रोशित परिजनों ने कहा कि पीड़िता के पिता ने 2019 में उस व्यक्ति के खिलाफ अपनी बेटी को परेशान करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसका बदला लेने के लिए उसने उनकी बेटी की हत्या कर दी।

Yashshri Shinde murder case | Accused Dawood (in the middle, in pic) taken in custody from Shahpur, district Gulbarga, Karnataka. (Pic: Navi Mumbai Crime Branch) pic.twitter.com/Rwg5EbDrX3 — ANI (@ANI) July 30, 2024

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद उन्हें आरोपी की तलाश थी। दाउद को पकड़ने के लिए पुलिस ने 4 टीमें बनाई थी। दो टीमों के कर्नाटक भेजा गया था। वहीं दो टीमें महाराष्ट्र में आरोपी की तलाश कर रही थी। सुत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले को लेकर मोहसिन नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि वह भी यशश्री के संपर्क में था। मोहसिन की वजह से आरोपी दाऊद और यशश्री के बीच विवाद होते रहता था।

सम्बंधित ख़बरें

दाऊद लिंक वाला लविश गिरफ्तार, कई मशहूर हस्तियों के नाम जांच के दायरे में

मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, दाऊद के करीबी सलीम डोला के ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा

Mumbai Bomb Blast 1993: दाऊद के करीबी आरोपी फारूक टकला को कोर्ट ने सुनाई 5 साल की सजा, जाली पासपोर्ट मामले में खुली पोल

जेल से बाहर आएगा दाऊद का भाई, जबरन वसूली मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इकबाल कासकर को दी जमानत

यशश्री का शव बीते हफ्ते को सुबह उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से बरामद किया गया था। पुलिस का मानना ​​है कि उसकी हत्या शुक्रवार को नवी मुंबई स्थित उसके ऑफिस से आधे दिन की छुट्टी पर जाने के बाद दोपहर साढ़े तीन से साढ़े चार बजे के बीच की गई। यशश्री का ऑफिस से निकलकर उरन स्टेशन जाने वाले रास्ते का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी में यह भी दिख रहा है कि यशश्री किसी को कॉल कर रही है। पुलिस ने बताया कि यशश्री के पहुंचने के 8 मिनट बाद दाऊद शेख भी उसी जगह नजर आया था।

Yashashree shinde murder case navi mumbai police arrested accused dawood from karnataka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2024 | 09:39 AM

Topics:  

  • Dawood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.