Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बोरीवली-ठाणे टनेल रोड का काम जल्द होगा शुरु, इन दो कंपनियों को मिल सकता है ठेका

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Apr 27, 2023 | 02:55 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) का ड्रीम प्रोजेक्ट (Dream Project) कहे जाने वाले बोरीवली-ठाणे टनेल रोड प्रोजेक्ट (Borivali-Thane Tunnel Road Project) के काम की शुरुआत जल्द हो सकती है। राज्य के सबसे लंबे टनेल रोड (Tunnel Road ) के लिए दो कंपनियां मैदान में हैं और इन दोनों कंपनियों को ठेका मिल सकता हैं। 11.84 किमी ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग परियोजना के निर्माण के लिए केवल दो बोलीदाता फाइनल हुए हैं।

बताया गया है कि दो पैकेज में होने वाले बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के लिए लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) दोनों को काम दिया जाएगा। 13 हजार 200 करोड़ रुपए की इस परियोजना के तहत दो पैकेज में निर्माण होगा। एमएमआरडीए के अनुसार,  पैकेज-1 में बोरीवली की तरफ 5.75 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण और पैकेज-2 में ठाणे की तरफ 6.09 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग का डिजाइन और निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों सिरों पर एक संयुक्त रूप से एक किमी की सड़कें बनेंगी।

पैकेज-1 में एमईआईएल

पता चला है कि पैकेज-1 में एमईआईएल ने 7,464 करोड़ रुपए की सबसे कम बोली लगाईं है। दो ही बोलीदाता होने की वजह से एलएंडटी अयोग्य घोषित कर दिया है। इसी तरह पैकेज-2 में एलएंडटी ने कम 6,625 करोड़ की बोली लगाई है। एलएंडटी ने 6,937 करोड़ रुपए की बोली लगाईं है। एमएमआरडीए के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभी तक बिड फायनल नहीं हुआ है, लेकिन यह ठेका दोनों कंपनियों को मिल सकता हैं। उल्लेखनीय है कि ठाणे-बोरीवली के बीच संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे से गुजरने वाले भूमिगत मार्ग को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। नेशनल उद्यान में 57.02 हेक्टेयर वन क्षेत्र को हटाने के लिए पर्यावरण विभाग की मंजूरी अभी बाकी है।

सम्बंधित ख़बरें

आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग

दोनों तरफ सड़कें

पैकेज-1 के तहत 5.75 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब रोड सुरंग, बोरीवली की ओर से होगी। इसी तरह पैकेज-2 में ठाणे की तरफ 6.09 किमी लंबी जुड़वां ट्यूब टनेल रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा दोनों छोर पर एक किमी की दो लेन सड़कें होंगी।

तीन लेन वाली जुड़वा सुरंग

जमीन सतह के नीचे 23 मीटर की अधिकतम गहराई पर चार मेगा टनल बोरिंग मशीनों (टीबीएम) का उपयोग करके प्रत्येक तीन लेन वाली सुरंगों का निर्माण किया जाएगा। मुंबई के पश्चिमी उपनगर बोरीवली में मागाठाणे के एकता नगर और ठाणे में मानपाड़ा स्थित टिकुजी-नी-वाडी को सुरंग रोड के माध्यम से जोड़ा जाएगा।

घटेगी ठाणे से बोरीवली की दूरी

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर से 11.84 किमी लंबा भूमिगत मार्ग बन जाने से ठाणे से बोरीवली की दूरी लगभग आधी रह जाएगी। इस समय ठाणे से बोरीवली की दूरी घोड़बंदर के रास्ते 23 किमी है और पीक ऑवर्स के दौरान इस दूरी को कवर करने में एक घंटे से अधिक समय लगता है। नया टनेल रोड बनने पर मात्र 15 से 20 मिनट में ठाणे से सीधे बोरीवली पहुंचा जा सकेगा। एमएमआरडीए के अनुसार, मानसून के पहले काम शुरू किए जाने का लक्ष्य है।

Work of borivali thane tunnel road will start soon these two companies can get the contract

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2023 | 02:55 PM

Topics:  

  • Borivali-Thane Tunnel

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.