Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नहीं रुक रहा औरंगजेब-पुराण, मुगल शासक का महिमामंडन करने वाले ‘देशद्रोही’, एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा प्रहार

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग अब भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे ‘‘देशद्रोही'' हैं। तो वही मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज एक ‘‘दैवीय शक्ति'' थे।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 18, 2025 | 05:50 PM

एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर तीखा प्रहार। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: जहां एक ओर औरंगजेब के कब्र के मुद्दे ने नागपुर में हिंसा तक भड़काई है, वहीं दूसरी ओर राजनीति में सत्तापक्ष और विपक्ष का औरंगजेब पुराण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इसी बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि जो लोग अब भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे ‘‘देशद्रोही” हैं। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह ने राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और लोगों पर अनेक अत्याचार किए थे।

शिंदे ने कहा कि तो वही मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज एक ‘‘दैवीय शक्ति” थे, जो वीरता, बलिदान और हिंदुत्व की भावना के लिए डटे रहे। शिंदे ने सोमवार रात ‘शिव जयंती’ के अवसर पर ठाणे जिले के डोंबिवली क्षेत्र के घरदा चौक पर शिवाजी महाराज की अश्वावारोही प्रतिमा का अनावरण करने के अवसर पर यह बात कही। छत्रपति शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा उनकी विरासत, साहस और नेतृत्व क्षमता के सम्मान में स्थापित की गई है। शिवसेना प्रमुख की यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब राज्य के छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की कुछ दक्षिणपंथी संगठनों की मांग को लेकर बवाल मचा हुआ है।

शिवाजी महाराज लोकतंत्र के आविष्कारक

सोमवार शाम मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जलाया गया। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिससे 6 आम नागरिक और 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शिंदे ने कहा कि शिवाजी महाराज न केवल हिंदुत्व और भारतीय गौरव के प्रतीक थे, बल्कि वह लोकतंत्र के आविष्कारक भी थे।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में अचानक हुआ शिंदे-राउत का आमना-सामना, तस्वीर ने मचाया तहलका, जानें क्या हुई बात

Thane: मीरा-भाईंदर में एजुकेशन हब और यूनिवर्सिटी का वादा, छात्रवृत्ति भी मिलेगी

Thane: नेतीवली पूर्व में स्टील पिस्टल के साथ 21 वर्षीय युवक हिरासत में, पुलिस ने लिया सख्त कदम

Thane: निर्विरोध चुनाव पर सवाल, जांच की मांग को लेकर मनसे का कोर्ट रुख

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

औरंगजेब का गुणगान करने वाले देशद्रोही

शिंदे ने महाराष्ट्र के खिलाफ औरंगजेब के अत्याचारों, विशेषकर शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की हत्या की भी निंदा की। उन्होंने ने कहा कि औरंगजेब महाराष्ट्र पर कब्जा करने आया था, लेकिन उसे शिवाजी महाराज की दिव्य शक्ति का सामना करना पड़ा। जो लोग आज भी औरंगजेब का गुणगान करते हैं, वे देशद्रोही के अलावा और कुछ नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिव छत्रपति अखंड भारत का गौरव और हिंदुत्व की हुंकार हैं। शिवाजी महाराज एक दूरदर्शी नेता, युगपुरुष, न्याय के प्रवर्तक और आम लोगों के राजा थे।

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गौरवशाली इतिहास याद दिलाएगी

उपमुख्यमंत्री ने लोगों से शिवाजी महाराज के कम से कम एक गुण को अपने जीवन में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यही महान मराठा शासक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा महाराष्ट्र के गौरवशाली इतिहास की निरंतर याद दिलाती रहेगी तथा युवाओं और भावी पीढ़ियों को शिवाजी महाराज की वीरता और उनके शासन के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। शिंदे ने कहा कि घरदा चौक अब छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के नाम से जाना जाएगा।

Who glorify aurangzeb are traitors said eknath shinde in thane

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2025 | 05:37 PM

Topics:  

  • Aurangzeb
  • Eknath Shinde
  • Nagpur Violence
  • Thane news

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.