

गोल मैदान में पाइपलाइन जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा।
गंदे पानी और बिल्डिंगों में अपर्याप्त जलापूर्ति की समस्या दूर करने के निर्देश।
वाटर ऑन सोर्स, वाटर मीटर, वाटर ऑडिट और लीकेज के काम की समीक्षा की गई।
Kumar Ailani Review Meeting: शहर में पानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कुमार आयलानी ने सोमवार को जलापूर्ति विभाग के साथ बैठक की तथा विभिन्न मुद्दों पर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
गोल मैदान परिसर में लाइन जोड़े जाने को लेकर विधायक ने बातचीत की जिसके लिए शट डाउन लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा। वहीँ कुछ बिल्डिंगों से मनपा पानी के पैसे ले रही है।
लेकिंग उन्हें पानी की उचित आपूर्ति नहीं की जा रही है जिसके लिए आयलानी ने निर्देश देते हुए कहा की लीगली जिस तरह से उचित पानी सप्लाई संभव है उसे तत्काल दिया जाए जिससे नागरिकों को पानी की समस्या न हो। टी सेक्शन पैनल 12 में गंदे पानी की समस्या का तत्काल समाधान के लिए भी उन्होंने ने निर्देश दिए।
उल्हासनगर में पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए विधायक कुमार आयलानी ने वाटर ऑन सोर्स परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जलापूर्ति विभाग ने बताया कि परियोजना के लिए जगह उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया गया है। आयलानी ने विभाग को सभी आवश्यक टेंडर जल्द जारी करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वाटर ऑन सोर्स का काम युद्धस्तर पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि ठाणे शहर के नागरिकों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। उन्होंने परियोजना में देरी नहीं करने और जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।
इस दौररन वाटर मीटर, वाटर ऑडिट आदि विषयों पर भी चर्चा हुई जिसमें कार्यकारी अभियंता अशोक घुले ने बताया की वाटर मीटर का काम शुरू है, वहीँ वाटर ऑडिट के लिए भी अलग टीम काम कर रही है।
इस बैठक में विधायक कुमार आयलानी के अलावा, जलापूर्ति विभाग के अशोक घुले, वैभव, कोणार्क व ईगल कंपनी के प्रतिनिधि नगरसेवक कैलाश म्हात्रे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।