Mira Bhayandar: नागरिकों की मांग पर बॉब कट मशीन दोबारा शुरू, बीच होगा और स्वच्छ
Mira Bhayandar: भाईंदर पश्चिम के वेलंकनी बीच पर बंद पड़ी बॉब कट सफाई मशीन एक साल बाद फिर से चालू की गई। इससे बीच की सफाई अभियान को गति मिलेगी और पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
वेलंकन्नी बीच (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar News: करीब एक साल तक बंद रहने के बाद आखिरकार भाईंदर पश्चिम के उत्तन-वेलंकनी बीच की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बॉब कट मशीन एक बार फिर से चालू हो गई है।
मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस समुद्र तट पर पिछले कुछ महीनों से कचरे की बढ़ती मात्रा को देखते हुए नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों ने मनपा से मशीन को फिर से चालू करने की मांग की थी।
आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप से यह मांग पूरी हो गई। यह मशीन वर्ष 2022-2023 में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) की पहल पर शुरू की गई थी। बाद में इसे नियमित संचालन के लिए मनपा को सौंपा गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह लंबे समय तक बंद रही।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: चेंबूर स्कूल बस हादसे के बाद BMC का बड़ा एक्शन! तीन अधिकारी निलंबित, 8 दिन में जांच रिपोर्ट
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Maharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
हाल ही में मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा और उपायुक्त सचिन बांगर ने वेलंकनी बीच का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। समुद्र तट पर फैले कचरे की स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत मशीन को चालू करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: विरार में 20 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, नाबालिग समेत 5 आरोपी हिरासत में
अब और भी स्वच्छ बनेगा समुद्र तट
- सफाई अभियान में सक्रिय संगठन फॉर फ्यूचर इंडिया के संस्थापक हर्षद ढगे ने कहा कि बॉब कट मशीन के दोबारा चालू होने से समुद्र तट की सफाई तेज और प्रभावी हो गई है।
- नागरिकों, स्वयंसेवकों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से वेलंकनी बीच को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का हमारा सपना अब साकार होता दिख रहा है।
- स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीन के दोबारा शुरू होने से बीच पर फैला प्लास्टिक और अन्य कचरा तेजी से हटाया जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
