Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रात भर हुई बेमौसम बारिश, गुरुवार की सुबह बारिश थमी तो लोगों ने ली राहत

  • By Virendra Mishra
Updated On: Dec 02, 2021 | 09:16 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे : शहर में बुधवार (Wednesday) को हुई भारी बारिश (Rain) ने जून-जुलाई के महीनों की याद दिला दी। बुधवार की सुबह से शुरू यह बेमौसम (Unseasonal) बरसात गुरुवार की सुबह तक जारी रहा। इस प्रकार शहर में पिछले 24 घंटे में 76.91 मिमी बारिश हुई। साथ ही तीन जगहों पर जल जमाव की शिकायत भी सामने आई। जबकि दो जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है। लेकिन इन सभी घटनाओं के बीच किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। हालांकि सुबह से बारिश थम गई हैं, लेकिन बादल छाए रहने से फिर से बरसात होने की आशंका बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की थी। जिसके अनुसार बारिश बुधवार सुबह से हो रही थी। सुबह से लेकर गुरुवार की तड़के तक बारिश होती रही। ठाणे शहर में 24 घंटे के भीतर 76.94 मिमी बारिश हुई। समय-समय पर तेज बारिश हो रही थी। विशेष रूप से रात 9 बजे से 11 बजे के बीच 23.63 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को बारिश की संभावना बनी हुई थी और बादल छाए थे। हालांकि, गुरुवार को सुबह से ही बारिश थम गई है। एक ओर जहां बारिश बंद हो गई है, वहीं बादल छाए रहने के कारण ठाणे के नागरिक काम पर जाते समय छाता लेकर जाना पसंद करते दिखे। हलांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली।

सम्बंधित ख़बरें

स्कूल के पास पेशाब करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ठाणे पुलिस ने लिया एक्शन

‘अब ब्रांड नहीं, विकास चलेगा’, एकनाथ शिंदे का ठाकरे भाइयों पर बड़ा प्रहार, कल्याण-डोंबिवली में जीत का दावा

बदलापुर कांड: यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी को BJP ने बनाया पार्षद, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

ठाणे MACT का बड़ा फैसला, टैक्सी चालक के परिवार को 5.57 लाख मुआवजा, बाइक मालिक पर लगाया जुर्माना

नगर में पानी भरने की सूचना मिली

बुधवार के दिन और रात में हुई बरसात से शहर के तीन जगहों पर जल जमाव की शिकायत सामने आई है। जिसमें से ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत आने वाले क्राइम ब्रांच यूनिट 1 कार्यालय के पास पानी रुका हुआ था। वागले एस्टेट के कामगार नाका इलाके में पानी भर गया। इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मुंब्रा के सैनिक नगर में पानी भरने की सूचना मिली।

कोई हताहत नहीं हुआ

ठाणे महानगरपालिका द्वारा संचालित कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल परिसर में खड़ी दो एंबुलेंस पर एक पेड़ का कुछ हिस्सा गिर पड़ा। हलांकि, इस हादसे में अधिक नुकसान नहीं हुआ। इसी प्रकार दिवा, दतिवाली रामनगर में ठाणे महानगरपालिका के पानी टंकी के पास बिजली के तार पर पेड़ गिर गए। लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। ठाणे शहर के नौपाड़ा के घंटाली इलाके में चार दोपहिया वाहनों पर पेड़ की टहनी गिर गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और न ही वाहनों को नुकसान पहुंचा। 

Unseasonal rain overnight people took relief when the rain stopped on thursday morning

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2021 | 09:16 PM

Topics:  

  • Thane
  • Unseasonal Rains

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.