Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे: समस्याओं के समाधान के लिए आयुक्त मनीषा अव्हाले हुई एक्टिव, प्रशासनिक कार्यों के लिए बनाया ‘मास्टर प्लान’

Manisha Avhale Master Plan: उल्हासनगर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले ने लंबित कार्य, जलापूर्ति, कर वसूली, पार्किंग और नागरिक शिकायतों के समाधान हेतु सभी विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 19, 2026 | 04:40 PM

मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले (सोर्सः फाइल फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Ulhasnagar Municipal Commissioner Manisha Avhale Master Plan: ठाणे जिले के उल्हासनगर महानगरपालिका की आयुक्त मनीषा अव्हाले ने शहर में लंबित विकास कार्यों, नागरिकों की शिकायतों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। उनकी अध्यक्षता में आयोजित सभी विभाग प्रमुखों की समीक्षा बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों के साथ-साथ पीजी पोर्टल और ‘आपले सरकार’ पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

साथ ही शिकायतकर्ताओं को कार्य की प्रगति की नियमित जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग को चल रहे, रद्द किए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रशासनिक कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का आदेश भी दिया गया।

इन सेवाओं पर विशेष फोकस

बैठक में शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई। जल आपूर्ति विभाग को अवैध पाइप कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें नियमित रूप से हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने और साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। वहीं, राणा खदान स्थित डंपिंग ग्राउंड के भविष्य के उपयोग को लेकर प्रस्ताव तैयार करने और संबंधित भूमि पर उल्हासनगर मनपा स्वामित्व दर्शाने वाली सूचना पट्टिका लगाने को कहा गया।

सम्बंधित ख़बरें

1.5 करोड़ के फ्लैट और 70 लाख का बिल, फिर भी मिल रहा है कीचड़ वाला पानी, पुणे में करोड़पति भी बेहाल है

छत्रपति संभाजीनगर को जलसंकट से राहत: विशेष तकनीक से वितरण नेटवर्क में आया 78 MLD अतिरिक्त पानी

POCSO के आरोपी पर बड़ी कार्रवाई: रहाता में हरिदास गायकवाड़ के अवैध निर्माण पर चला JCB

छत्रपति संभाजीनगर में नो-नेटवर्क क्षेत्रों को मिलेंगे नल कनेक्शन; मिसारवाडी से होगी शुरुआत, मनपा ने कसी कमर

संपत्ति कर वसूली में सुधार लाने के लिए उपायुक्तों को नियमित सुनवाई करने तथा विभागीय कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर आयुक्त कार्यालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति और एक्सपायरी दवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत करने को कहा गया, ताकि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

यह भा पढ़ेः- राज्य में जेलों के आधुनिकीकरण में लाएं तेजी, समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री पंकज भोयर दिए निर्देश

इन परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

आयुक्त मनीषा अव्हाले ने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और यातायात से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नए स्कूलों, अध्ययन कक्षों और खेल सुविधाओं को उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार रखने, हृदय रोगियों के लिए विशेष एम्बुलेंस सेवा का प्रस्ताव तैयार करने तथा शहर की पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा गया।

इसके अलावा अदालती मामलों की विभागवार समीक्षा और पंचमहाभूत अवधारणा पर आधारित विकास योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक विभाग को अगली समीक्षा बैठक में अपने कार्यों की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को नई गति मिल सके और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो।

Ulhasnagar municipal commissioner manisha avhale master plan city development

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 04:40 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Municipal Commissioner
  • Thane News
  • Ulhasnagar Municipal Corporation Area
  • Water Supply Plan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.