उल्हासनगर में सीसी सड़क का रास्ता साफ, खुद विधायक कुमार आयलानी ने अपनी आंखों के सामने हटाया अनाधिकृत निर्माण

Gol Maidan Ulhasnagar: उल्हासनगर के गोल मैदान परिसर में गली के रास्ते को अवरुद्ध कर किए गए अनधिकृत निर्माण को विधायक कुमार आयलानी ने मौके पर खड़े रहकर हटवाया।
ulhasnagar kumar ailani unauthorized construction cc road
गोल मैदान उल्हासनगर(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ulhasnagar Municipal Corporation: उल्हासनगर के गोल मैदान परिसर में निरंकारी भवन तथा देवी महल बिल्डिंग के बीच कुछ भूमाफियाओं द्वारा गली के रास्ते को अवरुद्ध करके दुकान बना ली गई थी, अधिकारियों को इसके लिए विधायक कुमार आयलानी ने अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया था जिसके बाद तोड़क कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस गली से सैकड़ों लोगों का आना जाना है और सड़क की स्थिति भी खराब है जिसके कारण विधायक कुमार आयलानी ने उन्हें सड़क बनाने का आश्वसन दिया और बुधवार को लगे हाथ सड़क बनाने के काम का भूमिपूजन भी किया।

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने पाया कि वहां पर मलबा ऐसे ही पड़ा है तथा तोड़क कार्रवाई भी आधी अधूरी छोड़ दी गई थी जिसके कारण विधायक ने तत्काल मुकादम को बुलाकर पूरा अनाधिकृत निर्माण साफ कराया तथा जेसीबी की सहायता से मलबा हटवाकर सड़क बनाने का रास्ता साफ करवाया।

ulhasnagar kumar ailani unauthorized construction cc road
नागपुर में विधायक मोहन मते के दही-हांडी आयोजन पर तेज DJ बजाने और विवाद के बाद BJP कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज

भूमाफियाओं को विधायक कुमार आयलानी की चेतावनी

इस दौरान विधायक कुमार आयलानी ने कहा कि ऐसे गली व सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ वह ऐसी ही सख्त कार्रवाई करेंगे तथा जो भी मनपा का कर्मचारी इनमें संलिप्त पाया जाएगा उसके निलंबन के लिए आयुक्त को पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे भूमाफिया जिन्हें किसी राजनैतिक पार्टी का समर्थन प्राप्त है वह इस तरह से स्थानीय नागरिकों को धमका कर अनाधिकृत निर्माण करके शहर का विकास बाधित कर रहे हैं उन्हें यह चेतावनी है कि सरकारी जमीनों पर कब्जे की नीयत छोड़ दें और शहर के विकास में सहयोग करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

सड़क निर्माण का भूमिपूजन

विधायक आयलानी ने मनपा कर्मचारियों व प्रभाग के सहायक आयुक्त के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभाग क्षेत्र कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर यह अनाधिकृत निर्माण किया गया लेकिन किसी को भी इसके बारे में पता नही है। इस तरह के कृत्य यह साबित करते हैं कि मनपा के कर्मचारी काम मे पूरी तरह लापरवाही बरत रहे है, ऐसे में मैं उन्हें आगाह करता हूं कि शहर के विकास में बाधक न बनें व नागरिकों के हित का काम करें। स्थानीय लोगों ने इस गली में सीसी रोड़ के निर्माण को लेकर खुशी व्यक्त की। इस कार्रवाई के दौरान नगरसेवक नंद छापरु भी मौके पर मौजूद रहे। नंद छापरु ने इस दौरान कहा कि प्रभाग क्षेत्र अधिकारी पूरी तरह लापरवाह हैं जिसकी वजह से यह अनाधिकृत निर्माण हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com