Ulhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Ulhasnagar Double Murder: उल्हासनगर के कैलाश कॉलोनी गोलीकांड में फरार मुख्य आरोपी सागर पाटिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात में दो सगे भाइयों की मौत हुई थी, जबकि एक अन्य घायल है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Double Murder (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Ulhasnagar Double Murder Main Accused Sagar Patil Arrest News: कैम्प क्रमांक 5 स्थित कैलाश कॉलोनी में दो सगे भाइयों को गोली से भूनने के मामले में फरार मुख्य आरोपी सागर पाटिल को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
इस गोलीबारी कांड में अनिल चौहान तथा अमन चौहान की दर्दनाक मौत हो गई थी और इसके अलावा अर्जुन चौहान घायल हो गया था, जिसका इलाज अभी भी चल रहा है। दोहरे हत्याकांड में अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
यह घटना उल्हासनगर हिल लाइन पुलिस के कार्यक्षेत्र की है, वारदात के कुछ ही घंटों में उल्हासनगर क्राइम ब्रांच ने उक्त हत्याकांड से जुड़े शेखर बिराजदार, अजीज शेख और अजय राव को गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी भी पुलिस रिमांड पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
Bhandara: साकोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल चाकू
नागपुर में 14.90 लाख का MD जब्त, अजनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; छत में छिपा रखा था ड्रग्स
सोने की तस्करी घटी, मुंबई एयरपोर्ट पर भांग और ड्रग्स की तस्करी में बड़ा उछाल
28 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पुलिस ने गिरफ्तार सागर पाटिल को न्यायालय में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 28 तारीख तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। चौहान परिवार ने पत्रकार परिषद के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए थे कि इस हत्याकांड का मुख्य सरगना सागर पाटिल है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
मृतक अमन चौहान की मां रेखा और बहन किरण ने आरोप लगाए थे कि हत्या का मुख्य सूत्रधार सागर पाटिल खुलेआम घूम रहा था और पुलिस हाथ हाथ पर रखे बैठी है। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।
