Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खारघर के कोपरा गांव में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 01, 2023 | 03:41 PM

Reprsentative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: खारघर (Kharghar) के कोपरा गांव (Kopra Village) में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी ( Bangladeshi) नागरिकों को आतंकवाद निरोधक दस्ते की नवी मुंबई इकाई ने गिरफ्तार (Arrested) किया। यह दोनों विगत 20 साल नवी मुंबई (Navi Mumbai) के खारघर इलाके में अवैध तौर से रह रहे थे। आतंकवाद निरोधक दस्ते ने इन दोनों के खिलाफ भारत में अवैध तौर से घुसपैठ करने का मामला खारघर पुलिस स्टेशन (Kharghar Police Station) में दर्ज कराया है।

खारघर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त कबीर आलम शेख और शरीफ शफीकुल शेख को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों खारघर में अवैध रूप से रह रहे हैं। इसके बारे में आतंकवाद निरोधक दस्ते की नवी मुंबई इकाई को जानकारी मिली, जिसके आधार पर उक्त इकाई की टीम ने इन दोनों को ट्रैक किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने माता-पिता के साथ घुसपैठ के जरिए भारत में दाखिल हुआ था और दोनों पिछले 19 से 20 साल से खारघर के कोपरा गांव में रह रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

पुलिस उत्पीड़न से तंग बिल्डर ने की आत्महत्या, लिखा-‘मेरी मौत का जिम्मेदार…’

नवी मुंबई में चल रहे अवैध डांस बार पर चला पुलिस का हंटर; 40 महिलाएं रेस्क्यू, बार मालिक लपेटे में

Mumbai News: बैंक में 122 करोड़ रुपये का गबन, महाप्रबंधक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दंपती वांछित

Crime: पति को नशीली दवा पिलाकर घोटा गला, पोस्टमार्टम ने खोली पोल, पत्नी और बेटे समेत तीन गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की पुलिस से मिली जानकारी

खारघर पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च 2023 में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद खैरुल इस्लाम अक्षिर शेख को गिरफ्तार किया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद ने पूछताछ के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस को बताया कि वह नवी मुंबई के खारघर के कोपरा गांव में रहने वाले कबीर शेख के संपर्क में था। मोहम्मद से मिली इस जानकारी के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस ने आतंकवाद निरोधक दस्ते की नवी मुंबई इकाई को दी। जिसके आधार पर उक्त इकाई के दस्ते ने जाल बिछाकर कबीर और उसके साथी शरीफ को गिरफ्तार किया।

Two bangladeshi nationals arrested in kopra village of kharghar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 01, 2023 | 03:41 PM

Topics:  

  • Navi Mumbai Crime News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.