Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी से ठाणे की यात्रा होगी आसान, माजीवाड़ा से वडपे तक हाईवे विस्तारीकरण का कार्य तेजी से शुरू

  • By गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Jun 09, 2023 | 03:47 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

भिवंडी: मुंबई-नासिक हाईवे (Mumbai-Nashik Highway) द्वारा भिवंडी से ठाणे (Bhiwandi to Thane), मुंबई यात्रा करने वाले लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से छुटकारा मिलने की आस बढ़ गई है। केंद्रीय पंचायत राज्य राज्य मंत्री कपिल पाटिल (Union Minister Kapil Patil) के प्रयासों से ठाणे स्थित मजीवाड़ा से वड़पे समृद्धि मार्ग तक 4 लेन से बढ़ाकर अब 8 लेन मार्ग का निर्माण बेहद तेजी से शुरू है। हाईवे पर लेन बढ़ने से कपड़ा नगरी भिवंडी से ठाणे जाना बेहद आसान हो जाएगा। 

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी से 185 करोड़ रुपए की लागत से 8 लेन हाईवे निर्माण से करीब 1 वर्ष में ही मार्ग पर लगने वाले भयंकर जाम से छुटकारा मिलने के आसार प्रबल हो गए हैं।

15 किलोमीटर की दूरी को तय करने में लगते है इतने घंटे

गौरतलब है कि मुंबई-नासिक महामार्ग पर प्रतिदिन दूरदराज शहरों से हजारों हैवी वाहनों के आवागमन से भयंकर जाम लगा रहता है। भयंकर जाम में फंस कर आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। ट्रैफिक जाम की वजह से एंबुलेंस, स्कूल बसों में बैठे विद्यार्थी सहित तमाम अत्यावश्यक सेवाएं हमेशा लेट होती हैं। भिवंडी राजनोली नाका से ठाणे मजीवाड़ा तक की करीब 15 किलोमीटर की दूरी को तय करने में दुपहिया, चार पहिया, एसटी बस, सरकारी वाहन चालकों को करीब 2-3 घंटे लगना आम बात हैं। भिवंडी मनपा, तहसील, प्रांत कार्यालय आदि सरकारी संस्थानों में आने वाले तमाम अधिकारी, कर्मचारी भयंकर जाम से त्रस्त होकर अन्यत्र ट्रांसफर के लिए भागदौड़ कर चले जाते हैं। मुंबई-नासिक हाईवे पर भारी वाहनों की वजह से निरंतर लगने वाले भयंकर जाम की वजह से भिवंडी से ठाणे, मुंबई जाने वाले तमाम स्कूली छात्र-छात्राएं भी थका हुआ चेहरा लेकर घर लौटते हैं।

केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल का प्रयास रंग लाया 

केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के प्रयासों से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 185 करोड़ रुपए की राशि 8 लेन मार्ग के लिए मंजूर की गई है। मुंबई-नासिक हाईवे से प्रतिदिन यात्रा करने वाले नागरिकों को आशा है कि 4 लेन का मार्ग 8 लेन हो जाने की वजह से ठाणे से भिवंडी आवागम बेहद सरल सहित ट्रैफिक समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। 4 से 8 लेन का निर्माण कार्य मजीवाड़ा से वड़पे तक तेजी से शुरू है। करीब 1 वर्ष में मुंबई-नासिक हाईवे ठाणे मजीवाड़ा से वड़पे तक पूर्ण होकर समृद्धि मार्ग में जुड़ जाएगा। भिवंडीकरों ने वर्षों से मुंबई-नासिक हाईवे पर अनवरत हो रहे जाम से छुटकारा दिलाने के लिए 4 से 8 लेन का महामार्ग निर्माण करने में अहम भूमिका निभाने वाले केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल का आभार व्यक्त किया हैं।

[blockquote content=”नागरिकों के लिए खुशी की खबर है। मुंबई-नासिक हाईवे ठाणे माजीवाड़ा से वडपे तक 4 लेन से 8 लेन होने से यात्रियों को आवागमन में भारी सहूलियत मिलेगी। प्रतिदिन जाम से परेशान रहे लाखों लोगों की यातायात सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल द्वारा उठाया गया कदम बेहद सराहनीय है। ” pic=”” name=”-विकास जैन, संचालक लियो किड्स इंटरनेशनल स्कूल, भिवंडी”]

[blockquote content=”माजीवाडा से वडपे तक मुंबई-नासिक हाईवे विस्तारीकरण से ठाणे, मुंबई जाने वाले भिवंडीकरों को जाम से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। ठाणे, मुंबई जाने में समय की बचत भी होगी। नागरिकों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन 8 लेन से आगामी समय में दूरदराज शहरों की यात्रा भी आसान हो जाएगी।” pic=”” name=” -अनिल फड़तरे, एनसीपी वरिष्ठ नेता”]

[blockquote content=”मुंबई-नासिक हाईवे पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से भिवंडीकरों को ठाणे, मुंबई आने जाने में सर्दी में भी पसीना छूटता है। ठाणे-माजीवाड़ा से वडपे तक सड़क विस्तारीकरण से भिवंडीकरों को भारी राहत मिलेगी। पावरलूम नगरी से ठाणे, मुंबई जाने में बेहद आसानी होगी। ” pic=”” name=”-रविंद्र त्रिपाठी, यात्री”]

Travel from bhiwandi to thane will be easy highway expansion work from majiwada to vadpe starts fast

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2023 | 03:47 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Nagpur News: सक्करदरा रजिस्ट्री कार्यालय में भी ‘खेला’, आयकर विभाग ने पकड़ा 520 करोड़ का मामला

2

आज का राशिफल- 17 अगस्त 2025: जन्माष्टमी के दूसरे दिन इन राशियों के चमक सकते हैं सितारे, पढ़ें राशिफल

3

महाराष्ट्र बदल रहा है…17 अगस्त आखिरी मौका, बनें बदलाव का हिस्सा @ MH 1st Conclave 2025

4

‘बचपना जब चला जाए…’ रिटायरमेंट की सलाह पर भड़के शाहरुख खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.