हैवी वाहनों और अवैध रिक्शा स्टैंड से भिवंडी शहर में बढ़ रहा ट्रैफिक जाम, लोगों को हो रही परेशानी
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह
pic social media
भिवंडी: भिवंडी पावरलूम नगरी भिवंडी (Bhiwandi) से होकर गुजरने वाले हैवी वाहनों (Heavy Vehicles) सहित शहर में चारो ओर बने अवैध रिक्शा स्टैंडों (Illegal Rickshaw Stand) की भरमार हैं। अवैध रिक्शा स्टैंड की वजह से नागरिकों को जाम की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) और ट्रैफिक विभाग की संयुक्त लापरवाही का खामियाजा शहर के नागरिकों को भोगना पड़ रहा है। जनहित सामाजिक संस्था ने महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल से हैवी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद करने और शहर में चारो ओर फैले अवैध रिक्शा स्टैंड को हटाने की मांग की है।
गौरतलब है कि भिवंडी में 24 घंटे आने-जाने वाले हैवी वाहनों से जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही हैं। समस्त सार्वजनिक स्थानों सहित प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर के नीचे और आसपास अवैध रिक्शा स्टैंडों की भरमार हो गई है। ऑटो रिक्शा चालक यूनियन महानगरपालिका और ट्रैफिक विभाग की बगैर मंजूरी लिए ही कहीं भी ऑटो रिक्शा स्टैंड होने का झंडा गाड़ कर मनमानी तरीके से रिक्शा खड़ी करना शुरू कर देते हैं।
शहर के इन स्थानों पर बने हैं कई रिक्शा स्टैंड
शहर स्थित मंडई, पार नाका, नजराना टॉकीज से शिवाजी चौक तक चार रिक्शा स्टैंड अस्तित्व में है। इसी तरह मंडई से तीन बत्ती, गुप्ता स्वीट मार्ट,कोटर गेट मस्जिद, महानगरपालिका पुरानी बिल्डिंग जकात नाका तक आधा दर्जन रिक्शा स्टैंड बनाए जाने से ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा मनमानी तरीके से जाम को बढ़ावा दिया जा रहा है। कल्याण नाका स्थित भिवंडी कल्याण मार्ग, धामण कर नाका, बंजार पट्टी नाका मार्ग के दोनों किनारों पर ऑटो रिक्शा स्टैंड बने हुए हैं। बंजार पट्टी नाका पुराना नासिक महामार्ग, नदी नाका,शिवाजी चौक मार्ग के दोनों किनारों पर बने हुए रिक्शा स्टैंड से जाम की समस्या को बढ़ावा मिल रहा है। इसी प्रकार धामनकर नाका फ्लाईओवर के दोनों मार्ग के किनारे जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। धामनकर नाका से कॉलेज मार्ग पर विद्यार्थियों को अवैध रिक्शा स्टैंड वजह से सुरक्षित चलना ही बेहद मुश्किल है। बीएनएन कालेज रोड अति व्यस्ततम होने के बावजूद महानगरपालिका और ट्रैफिक विभाग का कोई ध्यान जाम नियंत्रण पर नहीं रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा ITI में परीक्षा व्यवस्थाओं को लेकर ABVP का हंगामा, प्राचार्य का घेराव, आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म
जर्जर भवन, टपकती छतें और फिर भी कक्षाएं जारी, नागपुर के जेडपी स्कूलों में खतरे के साए में पढ़ने को मजबूर छात्र
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को बड़ी राहत, इस शर्त के साथ खातों से निकाल सकेंगे पैसे
अवैध रिक्शा स्टैंड को हटाया जाएगा: ओम प्रकाश दिवटे
इस संदर्भ में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओम प्रकाश दिवटे का कहना है कि महानगरपालिका प्रशासन को शहर में हो रहे जाम को लेकर गंभीर है। हैवी वाहनों की प्रवेश बंदी के लिए ट्रैफिक विभाग को पत्र दिया है। रिक्शा स्टैंड की जांच कर अवैध रिक्शा स्टैंड को हटाया जाएगा। ऑटो रिक्शा यूनियनों से चर्चा कर आवश्यक जगहों पर ही रिक्शा स्टैंड बनाने की मंजूरी मिलेगी। मनमानी करने वाले ऑटो चालकों, यूनियन पर पुलिस में मामला दर्ज कराया जाएगा।
[blockquote content=”शहर में ऑटो रिक्शा स्टैंड का कोई नियोजन महानगरपालिका द्वारा नहीं किया गया है। महानगरपालिका अधिकारी ऑटो रिक्शा यूनियन की मांग पर बगैर सोचे समझे ही रिक्शा स्टैंड डिमांड के अनुसार मंजूर कर दिए हैं। महानगरपालिका के अधिकारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली का खामियाजा शहर के नागरिक भोग रहे हैं।” pic=”” name=”-बसंत परमार, कपड़ा व्यापारी”]
[blockquote content=”भिवंडी शहर हैवी वाहनों के आवागमन और अवैध रिक्शा स्टैंड से हमेशा जाम की चपेट में रहता है। महानगरपालिका प्रशासन और ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर को जाम से बचाने के लिए सार्वजनिक स्थलों सहित शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे बनाए गए अवैध रिक्शा स्टैंड का ठीक से नियोजन किया जाना बेहद जरूरी है। ” pic=”” name=”-नदीम फारूकी, स्थानीय नागरिक, भिवंडी”]
