-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- There Is A Shortage Of Hiv Medicines In Thane District Only So Many Days Of Stock Left
ठाणे जिले में ‘एचआईवी’ दवाओं की है कमी, सिर्फ बचा इतने दिन का स्टॉक
- Written By: Virendra Mishra

Representative Picture
ठाणे : ठाणे जिले में एचआईवी मरीजों (HIV Patients) के लिए बुरी खबर है। क्योंकि एचआईवी मरीजों को दी जाने वाली महत्त्वपूर्ण दवाओं (Medicines) का जिला स्वास्थ्य विभाग (District Health Department) के पास कमी हो गई है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संस्था (National AIDS Control Organization) द्वारा केवल 350 डीटीजी’, ‘सीपीवी’ और ‘आरटीवी’ की दवाएं दी गई है और ये दवाएं केवल 15 दिनों तक ही चल सकती है। भविष्य में दवाओं की कमी को ध्यान में रखकर जिला एड्स नियंत्रण कक्ष ने जिला अधिकारी और मनपाओं को पत्र लिखकर मदद मांगी है। यदि इसी प्रकार दवाओं की कमी रही तो आगामी दिनों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा विभिन्न राज्यों को दवाओं की आपूर्ति की जाती है और इन दवाओं को राज्यों में पहुंचने के बाद एआरटी केंद्रों को भेजा जाता है। एचआईवी-एड्स संक्रमित मरीजों को एआरटी केंद्रों से दवाएं दी जाती हैं। ठाणे जिले में कुल सात एआरटी केंद्र हैं। जिसमें ठाणे, उल्हासनगर, वाशी, कल्याण, भिवंडी, मिरारोड, कलवा इन एआरटी केंद्रों का समावेश हैं। पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा ‘डीटीजी’, ‘सीपीवी’ और ‘आरटीवी’ दवाओं की आपूर्ति देरी से हो रही है। अगले एक दो महीनों तक संस्था से ये दवाएं मिलने की संभावना बहुत कम है। ठाणे जिला सर्जन डॉ. कैलाश पवार ने बताया कि जिला एड्स निवारण और नियंत्रण कक्ष ने जिला सर्जन के माध्यम से ठाणे के कलेक्टर और मनापाओं से सीएसआर फंड या डीपीडीसी फंड से दवा प्राप्त करने के संबंध में पत्र लिखा है।
सम्बंधित ख़बरें
परभणी में अनोखी पहल: HIV संक्रमित गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, समाज को दिया बड़ा संदेश
HIV प्रतिबंध के लिए जांच व उपचार सुविधाएं उपलब्ध, नागरिकों से सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप! HIV संक्रमित खून चढ़ाने से 5 बच्चे पॉजिटिव
भंडारा में एचआईवी-एड्स पर काबू, संक्रमण दर में आई गिरावट, 4 माह में मिले नए 52 मरीज
जिले में मरीजों की संख्या 25 हजार
जिले में एड्स संक्रमित मरीजों की संख्या करीब 25 हजार है। हालांकि डीटीजी, सीपीवी और आरटीवी दवा लेने वाले मरीजों की संख्या 1 हजार 400 है। टीएलडी दवा लेने वालों की संख्या करीब 23 हजार 500 है और टीएलडी दवाएं दो से तीन महीने के लिए पर्याप्त हैं। मरीजों को ये दवाएं नियमित रूप से लेनी पड़ती हैं और कुछ मरीजों को एक महीने और कुछ मरीजों को तीन महीने तक की दवा दी जाती है।
There is a shortage of hiv medicines in thane district only so many days of stock left
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














