Navi Mumbai: रायगड़ में भाजपा की तैयारियां तेज, प्रशांत ठाकुर को मिला जिला प्रभारी का दायित्व

Maharashtra Local Body Election: रायगड़ स्थानीय निकाय चुनाव से पहले भाजपा ने पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर को उत्तर रायगड़ का चुनाव प्रमुख और विधायक प्रशांत ठाकुर को जिला प्रभारी नियुक्त किया।
Ramashet Thakur
रामसेठ ठाकुर (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Maharashtra Nikaay Chunaav: स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा हो गई है। सबसे पहले अगले महीने नगर परिषद और नगर पालिका के लिए मतदान होगा। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर को उत्तर रायगड़ का चुनाव प्रमुख बनाया है।

वहीं पनवेल के विधायक प्रशांत ठाकुर को पूरे रायगड़ जिले का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। चुनाव प्रबंधन में उनकी अहम भूमिका है, इसलिए प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने यह जिम्मेदारी विधायक ठाकुर को सौंपी है।

कोरोना और फिर ओबीसी आरक्षण के कारण स्थानीय निकाय चुनाव में देरी हुई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया को जनवरी तक पूरा करने का आदेश दिया था। इसी के तहत, महाराष्ट्र चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों की घोषणा की।

इसके अनुसार रायगड जिले में खोपोली, अलीबाग, मुरुड-जंजीरा, पेन, उरण, कर्जत, माथेरान, रोहा, श्रीवर्धन और महाड में नगर पालिकाओं का चुनाव होगा, उसके बाद जिला परिषद पंचायत समिति और पनवेल मनपा के लिए लड़ाई होगी।

प्रशांत ठाकुर को जिला प्रभारी की मिली जिम्मेदारी

स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के लिए अच्छी सफलता सुनिश्चित करने के लिए रविंद्र चव्हाण ने अपने बहुत ही विश्वसनीय सहयोगी विधायक प्रशांत ठाकुर को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। विधायक प्रशांत ठाकुर को 2004 से चुनाव प्रबंधन का व्यापक अनुभव है उनके कार्यकाल में रायगड़ में भाजपा का विस्तार हुआ।

इसी पृष्ठभूमि में विधायक ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पार्टी ने पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर को उत्तर रायगढ़ का चुनाव प्रमुख बनाया गया है। ताकि पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिल सके, जबकि वरिष्ठ नेता सतीश धरप रायगड दक्षिण के चुनाव प्रमुख के रूप में काम करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com