Thane: गुटबाजी से नाराज़ नईम खान का इस्तीफा, राकां (अजित गुट) में बढ़ी खलबली

Thane के पूर्व महापौर नईम खान ने राकां (अजित पवार गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष पद से संगठन में बढ़ती गुटबाजी और सहयोग की कमी का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया।
Naeem Khan
नईम खान (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: ठाणे के पूर्व महापौर नईम खान ने राकां (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खान ने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे को सौंपा है।

खान ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उन्हें 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। तब से वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

लेकिन संगठन में गुटबाजी होने के कारण 4 नवंबर 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ठाणे मनपा के पूर्व महापौर नईम खान ने पत्र में कहा कि पार्टी में लगातार अनुशासनहीनता, आंतरिक गुटबाजी बढ़ रही है। कुछ सदस्यों का व्यवहार चुनौतीपूर्ण हो गया है और वरिष्ठ स्तर पर भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा।

आगामी चुनावों पर पड़ सकता है बड़ा असर

खान ने बताया कि जमीयतुल मुस्लिमीन अध्यक्ष के नाते हाल ही में दफनविधि से जुड़ी एक घटना में उन्होंने मृतक परिवार को नियमों का पालन करने की सलाह दी थी, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया, लेकिन कुछ लोगों ने जान-बूझकर तनाव फैलाने की कोशिश की।

इस्तीफे में खान ने सीधे तौर पर ठाणे एनसीपी अध्यक्ष नजीब मुल्ला और मुंद्रा अध्यक्ष जफर नोमानी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मैंने ठाणे अध्यक्ष से चर्चा की, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। इसके विपरीत, मुंब्रा अध्यक्ष ने पुलिस को पत्र देकर कहा कि मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है, जबकि मुझे ऐसा कोई आधिकारिक आदेश प्राप्त नहीं हुआ।

यह अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर की गई कार्रवाई है। श्खान ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी की प्रगति के लिए निष्ठा से काम किया, लेकिन अब अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते, मैं संगठन का सम्मान करता हूं, पर वर्तमान परिस्थितियों में पद पर बने रहना उचित नहीं है।

इस इस्तीफे के बाद शहर की राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व महापौर के इस कदम से कलवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र के आगामी चुनावों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com