छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, ठाणे के सैकड़ों स्कूलों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
Thane District School CCTV Installation: ठाणे जिले के जिला परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सिस्टम लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में 524 स्कूलों में कैमरे लगाए जा चुके हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे ज़िला परिषद स्कूल CCTV प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया )
CCTV Installation In Thane Zilla Parishad Schools: विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला परिषद ठाणे के सभी स्कूलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत यादव के मार्गदर्शन में सीसीटीवी लगाने का काम इस साल अप्रैल महीने तक पूरा कर लिया जाएगा।जिला नियोजन समिति की बैठक में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया था तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर इसके लिए निधि उपलब्ध करायी गयी थी।
सीसीटीवी लगाने निधि मंजूर
वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष में किए गए प्रोविजन के तहत पहले चरण के तहत कल्याण तालुका में 120, भिवंडी में 308 सीसीटीवी लगाने का काम शत प्रतिशत पूरा हो चुका है। अंबरनाथ तालुका में 96 सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं, जबकि 18 स्कूलों में काम चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘जानलेवा केक’, जन्मदिन पर बच्चा निगल गया मेटल की पिन, मां ने सुनाई खौफनाक आपबीती
छत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
Acharya Prashant: सफलता का असली मंत्र बताते हैं आचार्य प्रशांत, जानें क्या कहते हैं IITian मोटिवेशनल स्पीकर
भंडारा: परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत, लापरवाही के आरोप में 6 डॉक्टरों पर केस दर्ज
शिक्षा विभाग (प्राथमिक) कार्यालय के जरिए कुल 524 स्कूलों में सीसीटीवी लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। जिला नियोजन समिति ने वर्ष 2025-26 के लिए उपलब्ध निधि से सीसीटीवी लगाने को मंजूरी दे दी है। मुरबाड़ के 329 स्कूलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने का काम निश्चित समय के हिसाब से चल रहा है।
66 विद्यार्थियो की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, जिला परिषद स्कूलों में सीसीटीवी सिस्टम लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। पहले फेज में 524 स्कूलों में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं और बाकी स्कूलों में भी तेजी से सीसीटीवी सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इससे स्कूलों का माहौल ज्यादा सुरक्षित और अनुशासित बनाने में मदद मिलेगी।
– बालासाहेब राधे, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक)
ये भी पढ़ें :- सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड का आरोपी 14 महीने बाद जेल से बाहर आएगा, अदालत ने दी अस्थायी अनुमति
सुरक्षित माहौल के लिए सीसीटीवी जरूरी
- इन स्कूलों में सभी सिस्टम मार्च 2026 के आखिर तक चालू हो जाएंगे। शहापुर के 457 स्कूलों में अप्रैल 2026 के आखिर तक सीसीटीवी सिस्टम चालू हो जाएंगे।
- जिला परिषद स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और स्कूलों में पढ़ाई के माहौल को ज्यादा सुरक्षित और ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए सीसीटीवी आवश्यक हो गया है।
- स्कूल परिसर में होने वाली एक्टिविटीज पर नजर रखने, गलत घटनाओ को रोकने और स्टूडेंट्स को सुरक्षित माहौल देने के मकसद से सीसीटीवी सिस्टम लगाया जा रहा है।
