मुंबई के जलाशयों में घटा जलस्तर: ठाणे में 10% पानी कटौती लागू, कई इलाकों में प्रभावित होगी जलापूर्ति

Thane Water Cut: मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले जलाशयों में जलस्तर घटने के बाद ठाणे में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू कर दी गई है। कई वार्डों और प्रमुख इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
Thane Water Crisis News Update
ठाणे जल आपूर्ति कटौती (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane Water Cut 10 Percent News Update: बृहन्मुंबई मनपा द्वारा पानी सप्लाई करने वाले तालाबों में पानी का स्तर बहुत कम होने की वजह से, 15 मई से 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू की गई है।

इसके अनुसार, बृहन्मुंबई मनपा को ठाणे मनपा की सीमा के अंदर उन इलाकों में 10 प्रतिशत पानी की कटौती को असरदार तरीके से लागू करना चाहिए। साथ ही, बृहन्मुंबई मनपा ने ठाणे मनपा को सभी नागरिकों को पानी के किफायती इस्तेमाल और पानी बचाने के अलग-अलग उपायों के बारे में जानकारी देकर प्लान के हिसाब से पानी देने के निर्देश दिए हैं।

वार्ड कमेटी के हिसाब से की जाती है पानी की सप्लाई

ठाणे मनपा की सीमा के अंदर वार्ड कमेटी के हिसाब से जिन इलाकों में पानी की सप्लाई की जाती है, इसमें नौपाड़ा-कोपाड़ी वार्ड कमेटी, हजूरी, लुईवाड़ी, नामदेववाड़ी, आनंदनगर, गांवदेवी जलकुंभ, टेंभी बांग्ला जलकुंभ, कोपरी धोबी घाट, कन्हैया नगर जलकुंभ, कोपरी, नौपाड़ा, पंचपाखड़ी शामिल हैं।

लोकमान्य सावरकर नगर वार्ड समिति

साईंनाथ नगर, रामचंद्र नगर, जीजामाता नगर, ज्ञानेश्वर नगर, करवालो नगर, इंदिरा नगर मनपा द्वारा जलापूर्ति की जाती है।

वागले वार्ड कमेटी

किसान नगर 1 और 2, शिवाजी नगर, पड़वल नगर, भटवाड़ी, अंबिका नगर में जलापूर्ति की जाती है।

माजीवाड़ा-मानपाड़ा वार्ड कमेटी

बालकुम पाड़ा 1 और 2, लक्ष्मी नगर, अंबेडकर नगर, गांधी नगर, में जलापूर्ति की जाती है किंतु अब इस इलाके में अगले आदेश तक रोजाना 10 प्रतिशत पानी की कटौती लागू रहेगी।

पानी बचाने की अपील

मनपा प्रशासन ने नागरिकों से पानी का उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी से करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जलाशयों में जलस्तर सामान्य होने तक कटौती जारी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक पानी बर्बाद न करने और जल संरक्षण के उपाय अपनाने का आग्रह किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com