ठाणे के ग्रामीण इलाकों में पानी की भारी किल्लत, 58 हजार लोगों के लिए प्रशासन अलर्ट
Thane Water Crisis News: ठाणे जिले के शहापुर और मुरबाड तहसील में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। प्रशासन ने 58 हजार से अधिक लोगों तक पानी पहुंचाने के लिए 40 निजी टैंकर तैनात किए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
ठाणे जल आपूर्ति कटौती (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Water Crisis News Update: गर्मी के मौसम में ठाणे जिले के शहापुर एवं मुरबाड तहसील के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों के समक्ष पीने के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गयी है। लोग अपनी प्यास बुझाने एवं अन्य जरूरतों को पूरी करने के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं।
बहुत से लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मुरबाड एवं शहापुर के 176 गांव और वाड़ी में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। पानी की किल्लत से जूझ रहे 58 हजार से अधिक नागरिकों की प्यास बुझाने को लेकर जिला परिषद प्रशासन की तरफ से 40 निजी टैंकरों की व्यवस्था की गयी है। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत अधिक महसूस की जा रही है।
जिप की सक्रियता से लोगों को मिली राहत
ठाणे जिला परिषद के ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग ने योजना तैयार करके पानी की कमी वाले जिले के दूर-दराज के इलाकों में पानी पहुंचाने का काम शुरू किया है। पानी की कमी दूर करने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तुरंत किए गए उपायों की वजह से दुर्गम इलाकों में रहने वाले नागरिकों को राहत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
Jalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
Ulhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Bhandara: साकोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल चाकू
ठाणे जिला परिषद के ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में पानी की कमी को कम करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी चौबीसों घंटे काम कर रही है। पानी की कमी वाले 39 गांवों और 134 वाडियों के लोगों को समय पर, साफ और पर्याप्त पीने का पानी दिया जा रहा है।
हर वर्ष जल संकट पैदा होने वाले क्षेत्रों पर नजर
भौगोलिक कारणों से हर साल पानी की भारी कमी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले शहापुर तालुका में इस साल जिला प्रशासन ने विशेष सावधानी बरती है और बहुत बारीकी से योजना तैयार की है। शहापुर के पानी की कमी से प्रभावित गांवों और पाड़ों में रहने वाले लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए जिला परिषद ने निजी टैंकर लगाए हैं। यहां के 33 गांव और 127 वाडियां पानी की कमी से प्रभावित हैं और जिला परिषद ने 37 निजी टैंकर लगाए हैं, ताकि वहां के 52 हजार 777 लोगों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
प्रशासनिक सिस्टम अलर्ट
मुरबाड तालुका में भी प्रशासनिक सिस्टम पूरी तरह अलर्ट है और वहां के 6 प्रभावित गांवों और 10 वाड़ियों में रहने वाले 5 हजार 666 लोगों की आबादी के लिए 3 निजी टैंकरों से नियमित और बिना रुकावट पानी की सप्लाई जारी रखी गई है।
सबसे जरूरी बात यह है कि गर्मियों की शुरुआत में की गई तैयारियों और सही प्रबंधन की वजह से, जिले के अंबरनाथ, भिवंडी और कल्याण तालुका में हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और वहां कोई बड़ी कमी नहीं आई है।
ये भी पढ़ें :- Ulhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
हर घर में पानी पहुंचाने का किया गया इंतजाम
कुल मिलाकर देखें तो, पूरे ठाणे जिले में कुल 39 गांव और 134 वाड़ी अभी पानी की कमी से प्रभावित है, और प्रशासन ने इन सभी इलाकों में 58 हजार से अधिक नागरिकों की प्यास बुझाने के लिए कुल 40 निजी टैंकर चालू किए हैं। प्रशासन ने जरूरत के हिसाब से निजी टैंकर लेने और पूरे जिले में कमी से प्रभावित हर घर तक पानी पहुंचाने का पूरा इतजाम किया है।
