Thane में 605 करोड़ की सड़कों पर सवाल, दो साल में फिर खोदी गई सड़कें
Municipal Road Digging Issue Thane: ठाणे में 605 करोड़ रुपये से बनी सड़कों को दो साल में ही फिर से खोदने पर विवाद बढ़ गया है। मनसे ने मनपा प्रशासन पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane Road Project Controversy: ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में मजबूत सड़कों के निर्माण के लिए राज्य सरकार की तरफ से 605 करोड़ रुपये निधि दी गयी थी। लेकिन पिछले दो साल में ही उन सड़कों को फिर से खोद दी गई है।
इससे ठाणे महानगरपालिका के कामकाज पर गंभीर सवाल उठे हैं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जनहित व विधि विभाग के ठाणे अध्यक्ष स्वप्निल महिंद्रकर ने मनपा प्रशासन पर सरकारी निधि के गलत उपयोग का आरोप लगाया है।
Thane शहर में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी
बताया गया कि राज्य सरकार की तरफ से दी गयी निधि के परिपत्र में यह साफ शर्त शामिल थी कि इस योजना के तहत बनने वाली सड़कों को खोदा नहीं जाएगा और संबंधित सड़कों पर कोई काम नहीं किया जाएगा। लेकिन सच्चाई यह है कि Thane शहर में कई सड़कों को जलापूर्ति विभाग ने नई पाइपलाइन बिछाने के लिए खोद दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
कल्याण में छात्र आंदोलन की गूंज, KDMC आमसभा में हंगामा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
विट्ठल महाआरती पर शिवसेना-BJP के बीच सियासी विवाद का समाधान, MBMC ने जारी किया अलग-अलग समय पर पूजा का शेड्यूल
ठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया
सड़क पर चलना हुआ कठिन
पाइपलाइन बिछाने के प्रोजेक्ट का प्लान और बजट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 2022 में ही तैयार कर लिया था। इसलिए, संबंधित अधिकारियों को आगे के काम का कोई अंदाजा नहीं था। मनसे पदाधिकारी महिंद्रकर ने आरोप लगाया है कि सड़क बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए।
नई बनी सड़कों को कम समय में ही फिर से बना दिया गया और लोगों को गड्डों वाली सड़कों का सामना करना पड़ रहा है। इससे न केवल पैसे का नुकसान हुआ है, बल्कि लोगों के रोजाना आने-जाने पर भी बड़ा असर पड़ा है। बढ़ते ट्रैफिक जाम, धूल और हादसों के खतरे से लोगों में गुस्से का माहौल है।
ये भी पढ़ें :- Vasai Virar में अवैध रिक्शों पर बड़ी कार्रवाई, 479 चालक पकड़े, लाखों का जुर्माना
ठाणे महानगरपालिका के अधिकारियों ने सरकार के साथ धोखा किया है। संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही, आयुक्त को सभी सड़कों का निरीक्षण करके पूरी जांच करनी चाहिए।
– स्वप्निल महिंद्रकर, ठाणे शहर अध्यक्ष, जनहित व विधि विभाग, मनसे
